×

Nysa Devgan Trolled: नशे में धुत काजोल और अजय की बेटी न्यासा देवगन का वीडियो हुआ वायरल, फिर हुईं ट्रोल

Nysa Devgan Trolled: सेलिब्रिटी किड, न्यासा देवगन एक बार फिर मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर लड़खड़ाते हुए नज़र आईं। नशे में धुत न्यासा को देखकर हर कोई उन्हें ट्रोल करता नज़र आ रहा है।

Shweta Srivastava
Published on: 15 Feb 2023 4:45 AM GMT (Updated on: 15 Feb 2023 5:23 AM GMT)
Nysa Devgan Trolled
X

Nysa Devgan Trolled (Image Credit-Social Media)

Nysa Devgan Trolled: पॉपुलर सेलिब्रिटी किड, न्यासा देवगन एक बार फिर मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर लड़खड़ाते हुए नज़र आईं। नशे में धुत न्यासा को देखकर हर कोई उन्हें ट्रोल करता नज़र आ रहा है। इसके पहले भी अजय और काजोल की बेटी को इस हालत में स्पॉट किया गया है। वहीँ एक बार फिर न्यासा के इस वीडियो के वायरल होने के बाद वो सुर्खियों में हैं।

अजय और काजोल की बेटी न्यासा देवगन में धुत वीडियो वायरल

12 फरवरी, 2023 को लगभग पूरे बी-टाउन को सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की भव्य रिसेप्शन पार्टी में आमंत्रित किया गया था। हालांकि, पार्टी के बाद, कई पॉपुलर अभिनेताओं और सेलिब्रिटी किड्स को मुंबई के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में देखा गया। ऐसी ही एक सेलेब किड न्यासा देवगन को रेस्टोरेंट में देखा गया, जो शॉर्ट पिंक ड्रेस और व्हाइट हाई हील्स में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यासा ने अपने करीबी दोस्त और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ अपने कॉमन फ्रेंड्स के साथ पार्टी की।

हालाँकि, रेस्तरां से बाहर आने के बाद, वो थोड़ा लड़खड़ाती नज़र आ रही थी क्योंकि जगह के बाहर तैनात पैपराज़ी द्वारा रिकॉर्ड किए गए कई वीडियो में उसे अपने बॉडीगार्ड की मदद लेते हुए अपनी कार की ओर जाते हुए देखा जा सकता था। काजोल और अजय देवगन की बेटी के वीडियो को करीब से देखने के बाद, ट्रोलर्स ने रियेक्ट करना शुरू कर दिया। साथ ही इस बाद भी ट्रोलर्स न्यासा को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

Nysa Devgan Trolled (Image Credit-Social Media)

इसके बाद, कई नेटिज़न्स ने न्यासा की पार्टी से उनकी तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Nysa Devgan Trolled (Image Credit-Social Media)

जहां कुछ ने न्यासा को उनके ऑउटफिट के लिए ट्रोल किया, वहीं कुछ ने उनकी त्वचा के रंग का मजाक उड़ाया, लेकिन ज़्यादातर कमैंट्स उनकी लड़खड़ाती चाल पर आये।

Nysa Devgan Trolled (Image Credit-Social Media)

लोगों ने अनुमान लगाया कि वो पूरी तरह से नशे में थीं। सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो की चर्चा शुरू हुई, सभी क्लिप को इंटरनेट से हटा दिया गया। नेटिज़ेंस और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इंटरनेट से वीडियो को हटाने से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि न्यासा बुरी तरह से शराब के प्रभाव में थी।






पहले भी नशे की हालत में स्पॉट हुईं हैं न्यासा

यह पहली बार नहीं है जब न्यासा देवगन को उनकी ऐसी लाइफस्टाइल के लिए निशाना बनाया जा रहा है, इसके पहले भी कई बार न्यासा को क्लबों में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए ट्रोल होते देखा गया है। ट्रोलर्स अक्सर उन्हें इतनी कम उम्र में खुद को खराब कर लेने पर हिदायत देते भी नज़र आते हैं। न्यासा अभी 24 साल की हैं और फिल्मों में आने का अभी उनका कोई मन नहीं है। लेकिन फिर भी उनकी पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग ज़बरदस्त है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story