OMG! यहां बिना कपड़ों के काम करते हैं कर्मचारी

Aditya Mishra
Published on: 3 Oct 2018 9:40 AM GMT
OMG! यहां बिना कपड़ों के काम करते हैं कर्मचारी
X

नई दिल्ली: सुनने में थोड़ा अटपटा लगेगा पर है सौ फीसदी सच। दुनिया में कई ऐसे देश है। जहां पर काम करने के लिए कपड़े उतारने पड़ते है। यहां लोगों को कपड़े पहनना सख्त मना है तो आइए जानते हैं कौन से है वो देश और ये न्यूड नौकरियां।

न्यूड गार्डनिंग

यूएस, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप की कुछ जगहों पर न्यूड पुरुष गार्डनिंग का काम करते हैं। ये एक अजीब तरह का बिजनेस है। इसे करने के लिए पुरुषों को अपने कपड़े उतारने पड़ते हैं।

नेकेड रेस्तरां

लंदन के बुनियादी नामक इस रेस्तरां में लोगों को कपड़े उतारकर जाना पड़ता है। सिर्फ ग्राहक ही नहीं यहां काम करने वाले कर्मचारी भी बिना कपड़ों के ग्राहकों को खाना सर्व करते हैं।

न्यूड बरिस्ता

वॉशिंगटन में बने इस न्यूड बरिस्ता में कॉफी प्रेमियों को न्यूड वेटर कॉफी सर्व करते हैं। वेटरस भी बिकिनी में कॉफी सर्व करती है।

न्यूड योगा स्टूडियो

चेलसी में स्थित न्यूड योगा स्टूडियो में कपड़े उतारकर योगा क्लासेस कराई जाती है। इन क्लासेस के दौरान योगा सीखने वाले बिना कपड़ों के रहते हैं। यहां तक की योगा सिखाने वाले भी न्यूड रहते हैं।

न्यूड ब्रिटिश सॉफ्टवेयर कंपनी

यूके के बकिंगहमशायर में स्थित एक कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी में उन महिलाओं को रखा जाता है जो काम के समय न्यूड रह सकती हों। इसं कंपनी में काम करने वाली महिला कोडर्स का न्यूड रहना अनिवार्य है।

न्यूड ऑनलाइन थेरापिस्ट

एक अज्ञात महिला नेकेड शेरापिस्ट नाम से ऑनलाइन लोगों की काउंसलिंग करती है। वह वेब कैम के जरिए लोगों से बातचीत कर न्यूड थैरेपी देती है जिसके चलते कई बीमारियों की काउंसिलिंग होती है।

टॉपलेस हाउसमेड

लॉस एंजलेस के कई इलाकों में टॉपलेस हाउसमेड रखने का बिजनेस चलता है। उन इलाकों में ज्यादातर घरों में टॉपलेस हाउसमेड काम करती हैं। ये वहां का एक शानदार बिजनेस है।

ये भी पढ़ें...अजब: BMW में पिता को दफनाया बेटे, तस्वीरे हुई वायरल, लोगों ने कहा-दिखावा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story