×

ऑन-स्क्रीन हुआ कुछ ऐसा कि अभिनेत्री रेखा को छूने ही पड़े इस कंटेस्टेंट के पैर

छोटे पर्दे पर बच्चों के डांसिंग टैलेंट से सजा शो 'सुपर डांसर' दर्शकों का फेवरेट है। इस शो पर एक से बढ़कर एक टैलेंटेड बच्चे हैं। हुनर ऐसा कि जो भी सेलेब्रिटी गेस्ट आता है, वह हैरान रह जाता है।

Vidushi Mishra
Published on: 26 May 2019 5:39 AM GMT
ऑन-स्क्रीन हुआ कुछ ऐसा कि अभिनेत्री रेखा को छूने ही पड़े इस कंटेस्टेंट के पैर
X

मुम्बई: छोटे पर्दे पर बच्चों के डांसिंग टैलेंट से सजा शो 'सुपर डांसर' दर्शकों का फेवरेट है। इस शो पर एक से बढ़कर एक टैलेंटेड बच्चे हैं। हुनर ऐसा कि जो भी सेलेब्रिटी गेस्ट आता है, वह हैरान रह जाता है। इस शो पर शायद ही कोई ऐसा बच्चा हो जो आपका दिल जीतने में पीछे रह जाए। हर हफ्ते स्क्रीन पर ऐसा जादू छाता है कि देखने वाले मंत्रमुग्ध रह जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

इस वीकएंड आपको इस शो पर 'जश्न-ए-रेखा' देखने को मिला, यानी इस दिन खास मेहमान रेखा थी। शनिवार (25 मई) को रेखा यहां आईं और बच्चों की तारीफ करते नहीं थकीं। एक कंटेस्टेंट पर तो उनका दिल इस कदर आ गया कि ना केवल उन्होंने उसे तोहफा दिया बल्कि स्टेज पर जाकर पैर भी छुए।

यह भी देखें... रणबीर और आलिया की रीयल लव-लाइफ जोड़ी को मिला पहला एडवरटाईजमेंट

ये लकी कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि इस शो की लिटिल एंजेल रूप्सा थीं। रूप्सा ने 'सुहाग' फिल्म के 'हे नाम रे' पर परफॉर्म किया। वह दुर्गा मां की महिमा के इस गाने में इस तरह खोईं कि जजेस को उनमें ही एक देवी नजर आई। रूप्सा की परफॉर्मेंस के बाद रेखा ने उन्हें पास बुलाया और एक गुड़िया गिफ्ट की।

इस पर रूप्सा ने पूछा, 'रेखा मैम क्या आप मुझे एक्सप्रेशन सिखाएंगी?' रूप्सा की इस रिक्वेस्ट पर रेखा स्टेज पर गईं। लेकिन डांस शुरू करने से पहले उन्होंने रूप्सा के पैर छुए। इस पर रूप्सा ने भी झुककर रेखा का आशीर्वाद लिया।

यह भी देखें... सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जीत की बधाई

रूप्सा 6 साल की हैं और वह इस मंच पर सबसे छोटी हैं। लेकिन उनका डांसिंग टैलेंट इतना कमाल का है कि वह इस शो पर सबसे ज्यादा वोट पाने वाली कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। वह कोलकाता की रहने वाली हैं और इस सो के लिए अपनी मां के साथ मुंबई में रह रही हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story