×

Video Viral : 'नैनों की बंदूक' चला रहीं प्रिया प्रकाश, छोरी गृह युद्ध करवाएगी

Rishi
Published on: 14 Feb 2018 11:41 AM GMT
Video Viral : नैनों की बंदूक चला रहीं प्रिया प्रकाश, छोरी गृह युद्ध करवाएगी
X

नई दिल्ली : नैनों के बाण से देश को घायल करने वाली मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर इस बार नैनों की बंदूक के साथ नजर आ रही हैं। डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' अभी सिल्वर स्क्रीन तक नहीं पहुंची। लेकिन प्रिय देश-दुनिया में मशहूर हो चुकी हैं।

वैलेंटाइन डे पर फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इसमें क्लास रूम के अंदर बैठे दोनों स्टार्स एक बार फिर इशारों में रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

ये भी देखें :प्रिया के गाने पर विवाद : डायरेक्टर ने कहा-इस्लाम विरोधी नहीं

टीजर में सिर्फ और सिर्फ प्रिया की अदाएं नजर आती हैं। प्रिया ने इसमें बॉयफ्रेंड को फ्लाइंग किस भी दिया है। इसके बाद प्रिया हाथों से बंदूक चला उसे घायल करती नजर आती हैं।

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=pC2yUlN2kMU[/embed]

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story