×

Oscar 2022: Will Smith की पत्नी का इस बीमारी की वजह से उड़ाया गया मज़ाक, क्रिस रॉक को पड़ गया था मुक्का

Oscar 2022 जेडा पिंकेट स्मिथ जो विल स्मिथ की पत्नी हैं कई सालों से एलोपेसिया (Alopecia) नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। जिसके चलते बाल काफी तेज़ी से झड़ने लगते हैं। आइये जानते हैं क्या है ये बीमारी

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 29 March 2022 9:57 AM GMT
Will Smith with his Wife Jada Pinkett Smith
X

Will Smith with his Wife Jada Pinkett Smith(फोटो सांभर-सोशल मीडिया)

Oscar 2022:जहाँ हर तरफ ऑस्कर अवार्ड की चर्चा हो रही है वहीँ हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) ने ऑस्कर 2022 (Oscar 2022) में अपने कारनामे से सब जगह हलचल मचा दी है। दरअसल हॉलीवुड एक्ट्रेस-सिंगर जेडा पिंकेट स्मिथ जो विल स्मिथ की पत्नी हैं कई सालों से एलोपेसिया (Alopecia) नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। जिसके चलते बाल काफी तेज़ी से झड़ने लगते हैं। और ऐसे में कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) की बीमारी को लेकर मजाक बनाया था, इसके बाद विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को स्टेज पर जाकर एक जोरदार मुक्का जड़ दिया। और इसके बाद सभी हैरान रह गए कि विल स्मिथ ने ये क्या कर दिया। स्मिथ को क्रिस रॉक का ये मज़ाक बिलकुल पसंद नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने स्टेज पर जा कर क्रिस रॉक (Chris Rock)को जोरदार मुक्का जड़ दिया।

बाल झड़ने की समस्या भले ही आम हो लेकिन जब ये ज़्यादा होने लगे तो एक बीमारी का रूप ले लेती है जिसे एलोपेसिया (Alopecia) कहा जाता है।और आपको बता दें कि विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ एक ऐसी ही बीमारी से जूझ रही हैं जिसमें सिर के पूरे बाल झड़ जाते हैं। जेडा पिंकेट स्मिथ ने साल 2018 में पहली बार अपनी इस बीमारी के बारे में खुलासा किया था। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था , 'बहुत सारे लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं पगड़ी क्यों पहन रही हूं। मैंने अभी तक इसके बारे में नहीं बताया लेकिन अब बताउंगी। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पहली बार इस बीमारी के बारे में पता चला था तो उन्हें बहुत डर लगा था. उन्होंने कहा कि नहाते वक्त मेरे मुट्ठीभर बाल हाथ में आ गए थे। ये देखकर मुझे लगा कि क्या में मैं गंजी हो रही हूं? मैं उस पल डर से कांप रही थी। इसके बाद मैने अपने बाल काट दिए और तब से मैं अपने बाल काटती आ रही हूं।' आपको बता दें कि अब जेडा इस बीमारी से जुड़ी इलाज करवा रही हैं। जिससे उन्हें काफी हद तक आराम मिल रहा है। साथ ही वो लोगों को Alopecia नाम की इस बीमारी के बारे में जागरुक भी कर रही हैं।

क्या है एलोपेसिया

जिस बीमारी से एक्टर विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ जूझ रही है वो दरअसल एक ऐसी बीमारी है जिसमे लोगों के बाल बहुत तेज़ी से झड़ने लगते हैं । और शायद बहुत काम लोग इस बीमारी के बारे में जानते हैं तो जेडा ने लोगों को जागरूक करने का बीड़ा भी उठाया है। आइये जानते हैं क्या होती है ये बीमारी। दरअसल Alopecia Areata ये एक कॉमन ऑटोइम्यून कंडीशन है, इसमें व्यक्ति के बाल झड़ने लग जाते हैं। ये बीमारी कई लोगों को होती है। इसमें सिर से जगह-जगह से बाल गिरने लगते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई बार इसमें इंसान पूरी तरह से गंजा भी हो सकता है। वहीं कुछ लोगों के पूरे शरीर से बाल गायब हो जाते हैं। ये बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। लेकिन कहा जाता है कि 30 से कम उम्र के लोगों को इसका खतरा ज्यादा है। साथ ही आपको बता दें कि ये बीमारी अगर किसी को हो जाती है तो ये बहुत जल्दी बढ़ती है। कहा जाता है कि ये बीमारी ज़्यादा स्ट्रेस से हो जाती है। लेकिन अभी इसके पीछे की वजह पर खोज जारी है। क्योकि अभी इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है कि इसकी यही वजह है या कोई और।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story