×

Oscar 2023: आर माधवन कि 'रॉकेट्री' ऑस्कर के लिए हुई शार्टलिस्ट, कंतारा सहित भारत की इन फिल्मों ने भी बनाई जगह

Oscar 2023: ऑस्कर अवॉर्ड अक्सर सुर्खियों में रहता है क्योंकि इसे सबसे बड़ा अवार्ड माना जाता है। भारत की कई फिल्में ऑस्कर के लिए शार्टलिस्ट (Indian Films in Oscar 2023) है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 11 Jan 2023 7:50 AM GMT
Oscar award 2023
X

Rocketry The Nambi Effect Oscar 2023 (Image: Social Media)

Oscar 2023: ऑस्कर अवॉर्ड अक्सर सुर्खियों में रहता है क्योंकि इसे सबसे बड़ा अवार्ड माना जाता है। भारत की कई फिल्में ऑस्कर के लिए शार्टलिस्ट (Indian Films in Oscar 2023) है। जिसमें अब आर माधवन कि फिल्म 'रॉकेट्री' (Rocketry The Nambi Effect) ने भी जगह बना ली है। इसकी जानकारी खुद आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बता दें माधवन के लिए यह फिल्म काफी खास थी क्योंकि माधवन ने इस फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण भी किया है।

माधवन ने ट्वीट कर दी जानकारी

आर माधवन ने फिल्म के ऑस्कर की पहली सूची में शामिल होने के बारे में जानकारी शेयर करते हुए कहा कि "इस फिल्म ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसकी जर्नी अभी भी रिवॉर्ड दे रही है और फिल्म को दुनिया भर के सभी लोगों का प्यार भी मिला है। नंबी सर को वह पहचान मिल रही है जिसके वे हकदार थे और अब मैं अपने निर्देशन की पहली फिल्म से और क्या ही मांग सकता हूं। मैं एक बार फिर से बहुत एक्साइटेड हूं।"

भारत की इन फिल्मों ने भी बनाई अपनी जगह

दरअसल जारी की गई ऑस्कर की पहली सूची में नौ भारतीय फिल्में भी शामिल हैं। इनमें से पांच दक्षिण भारत की हैं, जिनमें रॉकेट्री, (Rocketry) आरआरआर, (RRR), कंतारा (Kantara), इराविन निझाल (Iravani Nikhil) और विक्रांत रोणा (Vikrant Rona) फिल्म शामिल हैं। तो इसके अलावा संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी और विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं।इन सबके अलावा इस लिस्ट में गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' ने भी अपनी जगह बनाई है।


बता दें 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स की कंटेंशन लिस्ट में दुनियाभर की 301 फिल्में पहुंची हैं। वहीं फाइनल नॉमिनेशंस के लिए वोटिंग 12 से 17 जनवरी तक चलेगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 24 जनवरी को 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस घोषित किए जाएंगे। वहीं, अवॉर्ड समारोह की बात करें तो 12 मार्च को लॉस एंजेलिस में आयोजित होगी। सभी फिल्में बेहतरीन रही हैं, ऐसे में वहीं देखना दिलचस्प होगा कौन सी भारतीय फिल्म इस अवॉर्ड को जीतती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story