×

ऑस्कर में रेड कारपेट पर दिखे क्वांटिको गर्ल के जलवे, फीका पड़ा हॉलीवुड

Admin
Published on: 29 Feb 2016 8:33 AM GMT
ऑस्कर में रेड कारपेट पर दिखे क्वांटिको गर्ल के जलवे, फीका पड़ा हॉलीवुड
X

लॉस एंजलिस: हॉलीवुड का सबसे बड़ा अवार्ड, जिस पर दुनिया भर की आंखे टिकी रहती है अब उसकी घोषणा हो चुकी है। जी हां हम बाते कर रहे है ऑस्कर अवार्ड की । जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था वर्ल्ड की कई फिल्में इसका हिस्सा बनी है और कईयों ने अवार्ड जीते। इस बार भारतीयों के लिए अवार्ड इसलिए भी खास रहा कि इस अवार्ड की मेजबानी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने की।

प्रियंका चोपड़ा, (ऑस्कर अवार्ड समारोह) प्रियंका चोपड़ा, (ऑस्कर अवार्ड समारोह)

बॉलीवुड का ऑस्कर में जलवा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर सेरेमनी में प्रेजंट किया बेस्ट फिल्म एडिटिंग ऑस्कर अवार्ड। प्रियंका ने ये अवॉर्ड लीव स्क्रिबर के साथ फिल्म मैड मैक्स-फ्यूरी रोड के एडिटर मार्गरेट सिक्सल को दिया।

प्रियंका चोपड़ा, (ऑस्कर अवार्ड समारोह) प्रियंका चोपड़ा, (ऑस्कर अवार्ड समारोह)

एबीसी के थ्रिलर 'क्वांटिको' से शोहरत पाने वाली पूर्व मिस वर्ल्ड ऑस्कर में सफेद पोशाक के साथ जैसे ही आई सबकी निगाहें उनपर ही टिक गई। वे हाथों में अंगूठियां और कान में हीरे की बालियां पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। बीच की मांग निकालकर की गई पोनी और सुनहरे भूरे रंग का स्मोकी आई लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

प्रियंका चोपड़ा, (ऑस्कर अवार्ड समारोह) प्रियंका चोपड़ा, (ऑस्कर अवार्ड समारोह)

प्रियंका ने लेबनान के फैशन डिजाइनर जुहैर मुराद की डिजाइन किया गाउन पहना था। उन्होंने कहा प्रिंसेस की तरह महसूस कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई फोटो भी शेयर कीं।

2345

किसे मिला ऑस्कर

88वां ऑस्कर अवार्ड अमरीका के लॉस एंजलिस में संपन्न हुआ। लंबे इंतजार के बाद लियोनार्डो डि कैप्रियो को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। ये 6 बार नॉमिनेट हुए, लेकिन अवार्ड पहली बार जीता।

leonardo-dicaprio_650x400_81456724119

उभरती स्वीडिश अभिनेत्री अलीसिया विकांडर ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म ‘द डैनिश गर्ल’ के लिए जीता।

alicia-vikander_650x400_51456718838

बेस्ट डायरेक्टर का 'दि रेवनंट' के लिए डयरेक्टर एलेजांद्रो जी इनारितु को मिला है। बेस्ट एक्ट्रेस ब्री लार्सन को फिल्म 'रूम' में अदाकारी के लिए मिला है।

mark-rylance_650x400_61456724720

बेस्ट फिल्म 'स्पॉटलाइट' को मिला । बेस्ट डॉक्यूमेंटरी फीचर अवार्ड 'एमी' को दिया गया है। 'एमी' का डायरेक्शन भारतीय मूल के आसिफ कपाड़िया ने किया है।

asif-kapadia_650x400_41456724686

स्लाइड्स में देखिए प्रियंका और ऑस्कर से जुड़ी फोटोज

[su_slider source="media: 11931,11928,11917,11919,11914,11915,11916,11913,11909,11910,11911" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

Admin

Admin

Next Story