×

Oscar 2018: इस ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस की फिल्म चुनी गई बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज मूवी

aman
By aman
Published on: 5 March 2018 5:57 AM GMT
Oscar 2018: इस ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस की फिल्म चुनी गई बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज मूवी
X
Oscar 2018: इस ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस की फिल्म चुनी गई 'बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज मूवी'

लॉस एंजेलिस: बीते साल की चीलीयन फिल्म 'ए फनटास्टिक वुमेन' को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म वर्ग में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। दरअसल, यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में रही कि ट्रांसजेंडर अभिनेत्री डेनियला वेगा ने इसमें लीड रोल निभाया था। इस रोल ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। डेनियला ने ऑस्कर समारोह में पहली ट्रांसजेंडर प्रजेंटर के तौर पर भी इतिहास बनाया।

ये भी पढ़ें ...Oscar 2018: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शशि कपूर-श्रीदेवी को किया याद

ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म के निर्देशक सेबास्टियन लीलियो ने कहा, 'इस शानदार गिफ्ट के लिए सभी का शुक्रिया।' जबकि डेनियला वेगा ने कहा, 'मैं फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को धन्यवाद दूंगी। खासकर उम्दा एक्टर फ्रांसिसको रेयेस को।'

ये भी पढ़ें ...OSCAR 2018 LIVE: इस फिल्म ने मचाया धमाल, जीते तीन अवार्ड्स

डेनियला वेगा का मानना है कि यह फिल्म वैश्विक ट्रांसजेंडर समुदाय का प्रतिनिधित्व करेगी। वेगा ने कहा, 'इस फिल्म का मिशन हमारे लोगों के इमोशन को जोड़ना है। हमारी कम्यूनिटी के बंद दरवाजों को आर्ट के जरिए खोला जा सकता है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story