×

Deepika Padukone: ऑस्कर 2023 के लिए दीपिका पादुकोण ने भरी उड़ान, छा गया उनका एयरपोर्ट लुक

Deepika Padukone: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 का हिस्सा बनने के लिए आज सुबह मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना हुईं हैं। उन्हें पैप्स ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। बता दें कि दीपिका 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर बनी हुईं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 10 March 2023 7:29 AM GMT
Deepika Padukone airport Look
X

Deepika Padukone airport Look( Photo- Social Media)

Deepika Padukone: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत दिवा दीपिका पादुकोण हजारों करोड़ों दिलों पर राज कर रहीं हैं। न सिर्फ देशभर में बल्कि दुनियाभर के लोग उन्हें चाहते हैं। अपनी हालिया रिलीज फिल्म "पठान" से उन्होंने दुनियाभर में धूम मचाई हुई है, फिल्म में दीपिका का जबरदस्त एक्शन देख दर्शक आवाक रह गए हैं और अब इसी वजह से सभी उनकी फिल्म फाइटर के लिए काफी उत्सुक दिख रहें हैं।

ऑस्कर 2023 के लिए रवाना हुईं दीपिका

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 का हिस्सा बनने के लिए आज सुबह मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना हुईं हैं। उन्हें पैप्स ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। बता दें कि दीपिका 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर बनी हुईं हैं।

एक्ट्रेस के एयरपोर्ट लुक ने खींचा सभी का ध्यान

दीपिका पादुकोण को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान उनके आउटफिट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दीपिका को एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने रणवीर सिंह भी आए थे। फिलहाल एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू डेनिम के साथ ब्लैक टर्टल नेक टॉप पहना हुआ था और उसके ऊपर से उन्होंने ओवरसाइज ब्लैक ब्लेजर कैरी किया था। दीपिका का यह बिंदास लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।




इस लुक के साथ उनके चेहरे की मिलियन डॉलर स्माइल उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। उनकी इस मुस्कुराहट के फैंस दीवाने हो गए और अब एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहें हैं।






इस दिन होगा ऑस्कर का आयोजन

ऑस्कर 2023 का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉली थिएटर में होगा। खास बात तो यह है कि भारत को भी अवॉर्ड की तीन कैटेगिरी ओरिजिनल सॉन्ग, डॉक्यूमेंट्री फीचर और डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट में नॉमिनेशन मिला है। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के तौर पर चुने जाने पर पूरे देश को दीपिका पर गर्व हो रहा है। जब अभिनेत्री ने यह गुड न्यूज़ सुनाई थी तो फैंस और दोस्तों से जमकर बधाईयां मिली। जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका के साथ एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ग्लेन क्लोज, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनेल मोने, जो सलदाना, जेनिफर कोनेली, रिज अहमद और मेलिसा मैककार्थी भी प्रेजेंटर के तौर पर शामिल रहेंगे।

दीपिका पादुकोण वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण की फिल्म "पठान" जनवरी में रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर रही। अब वे एक और एक्शन थ्रिलर फिल्म "फाइटर" में नजर आएंगी, जिसमें ऋतिक रोशन और अनिल कपूर भी हैं। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा उनके पास एक और फिल्म है, जिसका नाम "प्रोजेक्ट के" है। इसमें एक्ट्रेस सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी, जिसे नाग अश्विन निर्देशित कर रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story