×

Oscars 2025 Nominations List इन दिन होगी जारी, जानें पूरी डिटेल

Oscars 2025 Nominations List: सिनेमाई दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर्स 2025 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 12 April 2024 6:42 AM GMT
Oscars 2025 Nominations List
X

Oscars 2025 Nominations List (Image Credit: Social Media)

Oscars 2025 Nominations List: सिनेमाई दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो 'ऑस्कर्स' (Oscars 2025) एक बार फिर चर्चा में है। सभी की निगाहें एक बार फिर इस पर टिकी हुई हैं। इस बीच 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' की तरफ से घोषणा की गई है कि 97वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन 2 मार्च 2025 को किया जाएगा। वहीं, इसके नॉमिनेशन की घोषणा भी जल्द होने वाली है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

कब होगा ऑस्कर 2025 का आयोजन? (Oscars 2025 Date and Time)

ऑस्कर्स 2025 अचानक से सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर अभी से बज आना शुरू हो गया है। ये दुनिया का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट अवॉर्ड शो है, जिसे लेकर अक्सर चर्चा बनी रहती हैं। अब ऐसे में 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' की तरफ से ये घोषणा की गई है कि 97वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन 2 मार्च 2025 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा।


कब जारी होगी ऑस्कर 2025 की नॉमिनेशन लिस्ट? (Oscars 2025 Nominations List)

वहीं अगर बात करें ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन लिस्ट की, तो नॉमिनेशन लिस्ट की घोषणा अगले साल यानी 17 जनवरी 2025 को की जाएगी। ऐसे में सभी की निगाहें नॉमिनेशन लिस्ट पर टिकी हुई हैं कि इस बार कौन ऑस्कर अपने साथ लेकर जाएगा और क्या भारत के हाथ एक बार फिर ऑस्कर अवॉर्ड लगेगा? वैसे पिछले साल बॉलीवुड में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनकी कहानी ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। ऐसे में अब देखना होगा कि भारत इस लिस्ट में शामिल होता है या नहीं?


ओपेनहाइमर ने अपने नाम किए थे सात ऑस्कर अवॉर्ड (Oppenheimer Oscar Winners)

96वें अकादमी पुरस्कार में क्रिस्टोफर नोलन की परमाणु बम ड्रामा 'ओपेनहाइमर' ने सात ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किए थे, जिनमें बेस्ट सीन, बेस्ट निर्देशक, सिलियन मर्फी के लिए बेस्ट अभिनेता और रॉबर्ट डाउनी जूनियर के लिए बेस्ट सहायक अभिनेता का अवॉर्ड भी शामिल हैं। इसके अलावा, आरआरआर उस स्टंट रील का भी हिस्सा था, जिसे इस साल के समारोह के दौरान साझा किया गया था।


'आरआरआर' ने भी अपने नाम किया ऑस्कर अवॉर्ड (RRR Oscar Award)

बता दें कि 'ऑस्कर 2023' में एस.एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने भारत का नाम रोशन किया था। इस फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया था। ऐसा पहली बार हुआ था, जब कोई भारतीय गाना नॉमिनेशंस तक पहुंचा हो। एमएम कीरावानी और गुनीत मोंगा ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story