×

OTT Release March 2024: महारानी 3 से लेकर द ग्रेट कपिल शर्मा शो इन फिल्मों व वेबसीरीज का चलेगा ओटीटी पर जादू

OTT Release In March 2024: मार्च महीने में ओटीटी इन फिल्मों व वेबसीरीज से होगा गुलजार, देखिए ओटीटी पर मार्च में रिलीज होने वाली वेबसीरीज व फिल्मों की लिस्ट..

Shikha Tiwari
Published on: 1 March 2024 8:18 AM GMT (Updated on: 1 March 2024 8:49 AM GMT)
OTT Release March 2024: महारानी 3 से लेकर द ग्रेट कपिल शर्मा शो इन फिल्मों व वेबसीरीज का चलेगा ओटीटी पर जादू
X

OTT Release In March 2024: मार्च 2024 में ढेर सारी रोमांचक फ़िल्में और वेब सीरीज़ OTT पर आने वाली हैं। हॉटस्टार पर शोटाइम से लेकर नेटफ्लिक्स पर मर्डर मुबारक तक, आगामी महीने में आप सभी स्ट्रीमिंग प्रशंसकों के लिए एक के बाद एक कई सारी वेबसीरीज व फिल्में रिलीज होगी। चलिए आज हम आपको मार्च में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों व वेबसीरीज के बारे में बताते है।

Upcoming OTT Releases in March 2024- (अपकमिंग ओटीटी रिलीज इन मार्च 2024)-

महारानी से लेकर शोटाइम तक, मार्च में ओटीटी पर लगेगा ड्रामा का तड़का क्योंकि राजनीतिक, कानूनी और फिल्म उद्योग की कहानियां अगले महीने अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। देखिए आपके पसंदीदा सितारे नेटफ्लिक्स, डिज़्नी+ हॉटस्टार, अमेज़ॅन प्राइम पर कौन-कौन सी वेबसीरीज व फिल्में लेकर आ रहे है।

Sunflower Season 2 Release Date-

सुनील ग्रोवर की सनफ्लॉवर सीजन 2 में सोनू के रूप में लौट रहे हैं, जिसे लेखक विकास बहल ने लिखा था और नवीन गुजराल द्वारा निर्देशित किया गया था। ये वेबसीरीज जी5 पर 1 मार्च 2024 को रिलीज हो चुकी है।

Mamla Legal Hain Release Date-

रवि किशन की मामला लीगल है, जिसमें वो पटपड़गंज बार एसोसिएशन के गतिशील अध्यक्ष, वीडी त्यागी, जो भारत के अटॉर्नी जनरल बनने की इच्छा रखते हैं। आज यानि 1 मार्च 2024 को Netflix पर रिलीज हो चुकी है।

Hanuman Movie OTT Release-

जनवरी में रिलीज हनुमान मूवी का बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका देखने को मिला था। अब 2 मार्च 2024 को हनुमान मूवी ओटीटी प्लेटफार्म Zee5 पर रिलीज को तैयार है।

My Name Is Loh Kiwan Release Date-

कोरियन युवक पर बनी ये वेबसीरीज Netflix पर 1 मार्च 2024 को रिलीज हो चुकी है।

Maharani 3 Release Date-

महारानी सीजन 3 जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार करे है, वो 7 मार्च को SonyLIV पर रिलीज होगी।

Showtime Release Date-

इमरान हाशमी की शोटाइम Disney+ Hotstar पर 8 मार्च 2024 को रिलीज होगी।

Damsel Release Date-

Damsel 8 मार्च 2024 को Netflix पर रिलीज होगी।

The Gentleman Release Date-

द जेंटलमैन Netflix पर 7 मार्च 2024 को रिलीज होगी।

Murder Mubarak Release Date-

सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, करिश्मा कपूर व विजय वर्मा की मर्डर मुबारक 15 मार्च 2024 Netflix पर रिलीज होगी।

Road House Release Date-

रोड हाउस Amazon Prime Video पर 21 मार्च 2024 को रिलीज होगी।

Ae Watan Mere Watan Release Date-

सारा अली खान की ए वतन मेरे वतन Amazon Prime Video पर 21 मार्च 2024 को रिलीज होगी।

Eagle OTT Release Date-

रवि तेजा की फिल्म इगल 2 मार्च 2024 को ETV Win पर रिलीज होगी।

Marry Christmas OTT Release Date-

कटरीना कैफ की फिल्म मैरी क्रिसमस Netflix पर 8 मार्च 2024 को रिलीज होगी।

Yatra 2 Release Date-

यात्रा 2 Amazon Prime Video पर 8 मार्च 2024 को रिलीज होगी।

Queen Of Tears Release Date-

क्यून ऑफ टीयर 9 मार्च 2024 को Netflix पर रिलीज होगी।

Fighter OTT Release Date-

इस साल की ऋतिक रोशन व दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्म फाइटर 21 मार्च 2024 को Netflix पर रिलीज होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story