×

Paatal Lok Season 2: पाताल लोक के दूसरे सीजन का हुआ अनाउंमेंट, जानिए कब होगी रिलीज

Paatal Lok Season 2 Release Date: जयदीप अहलावत की वेब-सीरीज पाताल लोक के दूसरे सीजन की घोषणा मेकर्स द्वारा कर दी गई है, जानिए पालात लोक 2 कब रिलीज होगी...

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 20 March 2024 4:12 AM GMT (Updated on: 20 March 2024 5:10 AM GMT)
Paatal Lok Season 2
X

Paatal Lok Season 2 Release Date

Paatal Lok Season 2 Release Date; पाताल लोक (Paatal Lok Web Series) के पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स अब पाताल लोक सीजन 2 लेकर Amezon Prime पर आ रहे है। जिसके बारे में कल मेकर्स ने Amazon Prime Video के कार्यक्रम में घोषणा कर दी है, जो कल मुंबई में हो रही थी। पालात लोक सीजन 2 (Paatal Lok Season 2) की एक झलक दर्शकों के सामने प्रस्तुत की गई है। पाताल लोक जोकि अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई, दर्शको को ये क्राइम ड्रामा वेब-सीरीज काफी पसंद आई थी। जिसके बाद से दर्शको को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था। अब जाकर उनका ये इंतजार खत्म हो चुका है। कल इस वेब-सीरिज के मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। जानिए कब रिलीज (Paatal Lok Season 2 Kab Aayegi) होगी, पालात लोक सीजन 2 (Paatal Lok Season 2) व क्या होगा इसमें खास

पाताल लोक सीजन 2 रिलीज डेट (Paatal Lok Season 2 Release Date)-

प्राइम वीडियो ने पाताल लोक के दूसरे सीजन (Paatal Lok Season 2) का पहला लुक जारी कर दिया है।जिसके साथ ये पता चलता है कि क्राइम-थ्रिलर वेब-सीरीज पाताल लोक का दूसरा सीजन दर्शको को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगा। लेकिन अभी मेकर्स ने इसके रिलीज डेट के बारे में किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है।

पाताल लोक सीजन 2 कास्ट (Cast Of Patal Lok Season 2)-

पाताल लोक सीजन 2 (Paatal Lok Season 2) का सुदीप शर्मा द्वारा निर्मित है। इसका निर्देशन अविनाश अरुण धावरे ने किया है। तो वहीं इस वेब-सीरीज को लिखने का काम अभिषेक बनर्जी, तमल सेन और राहुल कनौजिया ने किया है। तो वहीं, इसमें जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह, तिलोत्तमा शोम, जाह्नु बरुआ, गुल पनाग, नागेश कुकुनूर और अनुराग अरोड़ा सहित अन्य कलाकारो ने काम किया है।

पाताल लोक सीजन 2 स्टोरी (Patal Lok Season 2 Story)-

पाताल लोक सीजन 2 (Paatal Lok Season 2 Story) की कहानी क्या होगी। इसकी एक झलक पेश की गई है। बता दे कि दो अलग-अलग प्रतीत होने वाले मामले हाथीराम व अंसारी को फिर से एक साथ काम करने के लिए प्रेरित करते है। जो उन्हें एक अस्पष्ट साजिश के रास्ते की तरफ भेज देते है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story