×

शाहिद कपूर का राजा रावल रतन सिंह बना लुक जारी, खुद देखकर करें जज

suman
Published on: 25 Sep 2017 5:24 AM GMT
शाहिद कपूर का राजा रावल रतन सिंह बना लुक जारी, खुद देखकर करें जज
X

मुंबई: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में शाहिद का पहला लुक सामने आया है। शाहिद कपूर राजा रावल रत्न सिंह के रोल में नजर आएंगे। अपने इस लुक को शेयर करते हुए शाहिद ने ट्वीट किया है- राजा रावल रतन सिंह- साहस, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक। शाहिद इस लुक में बेहद अद्भुत नजर आ रहे हैं। वैसे यह पहली बार है जब शाहिद कपूर किसी पीरियड ड्रामा फिल्म का हिस्सा हैं। इसमें उनका राजा का लुक काफी आकर्षक है।

दीपिका पादुकोण का पद्मावती लुक पहले ही जारी किया गया। इसे काफी तारीफ मिली। इसके बाद सभी को बेसब्री से इंतजार था रणवीर सिंह के अलाउद्दीन खिल्जी लुक और शाहिद कपूर को राजा रावल रतन सिंह के रूप में देखने का।

यह भी पढ़ें...पद्मावती का फर्स्ट लुक जारी, देखिए दीपिका का ट्रेडिशनल अवतार

suman

suman

Next Story