×

वो पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज जो किसी भारतीय के प्यार में हो गए दीवाने

Manali Rastogi
Published on: 19 Jun 2018 8:30 AM GMT
वो पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज जो किसी भारतीय के प्यार में हो गए दीवाने
X

लखनऊ: आप ऐसे कई सेलेब्रिटीज को जानते होंगे जोकि पाकिस्तानी हैं और बॉलीवुड में काफी धमाल मचा रहे हैं। इनमें से कई ऐसे हैं, जिन्होंने भारतीय नागरिकता को अपनाने के लिए पाकिस्तान को छोड़ दिया। अब अदनान सामी को ही देख लीजिए। वहीं, कुछ पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज ऐसे भी हैं, जोकि किसी भारतीय के प्यार में दीवाने हो गए। तो आइए, जानते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में।

यह भी पढ़ें: OMG! इन सेलेब्रिटीज के पास नहीं है भारतीय नागरिकता

सूरज पंचोली और मारवा होकेन इस लिस्ट की पहली जोड़ी है। मारवा पाकिस्तानी मॉडल हैं, जबकि सूरज का जन्म लखनऊ में हुआ है। इमरान खान और जीनत अमान इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। पाकिस्तान की ओर से क्रिकेट खेल चुके और फेमस पॉलिटिशियन इमरान खान और बॉलीवुड की वेटेरन एक्ट्रेस जीनत अमान के रिलेशनशिप ने भी काफी सुर्खियां बटोरी।

ये भी हैं इस लिस्ट में शामिल

अजी रुकिए एक पाकिस्तानी मुंडा है जोकि भारतीय अदाकार सोनाली बेंद्रे का दीवाना था। ये और कोई नहीं बल्कि शोएब अख्तर थे। दोनों भी काफी समय तक चर्चा का विषय बने हुए थे। आलम ये थे कि शोएब ने सोनाली के लिए अपने प्यार को पब्लिकली एक्सेप्ट भी कर लिया था। भाईसाहब, इस लिस्ट में इम्तियाज अली और इमान अली भी शामिल हैं।

अस्मित पटेल और वीना मलिक कैसे पीछे रह सकते हैं। रियलिटी शो बिग बॉस के दौरान दोनों काफी क्लोज हो गए थे, जिसके बाद एक-दूसरे को डेट करने लगे। पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम और सुष्मिता सेन के अफेयर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी इसी लिस्ट में शुमार हैं। दोनों की शादी हो चुकी है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story