×

पाकिस्तान में फिर से दिखाई जाएंगी इंडियन फिल्में, जाने क्या बोले थियेटर मालिक?

By
Published on: 18 Dec 2016 9:53 AM GMT
पाकिस्तान में फिर से दिखाई जाएंगी इंडियन फिल्में, जाने क्या बोले थियेटर मालिक?
X

pakistani

इस्लामाबाद: उरी हमलों के बाद इंडिया और पाकिस्तान के रिश्तों के बीच खटास आ गई। तनाव इस कदर बढ़ा कि इंडिया में पाकिस्तानी कलाकारों के काम पर रोक लगाने की डिमांड की गई, जिसके चलते कई पाकिस्तानी कलाकारों को इंडिया छोड़कर जाना पड़ा। इसी बात के चलते पाकिस्तान के सिनेमाहाल्स में इंडियन फिल्म दिखाने पर रोक लगा दी गई थी। पर अब यह बैन हटा दिया गया। डॉन ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार से पाकिस्तान के सिनेमाहाल्स में इंडियन फिल्में फिर से दिखाई जाएंगी।

यह फैसला तब लिया गया था, जब इंडिया में पाकिस्तानी कलाकारों के काम पर रोक लगाने का फरमान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने जारी किया था। इसी के खिलाफ 30 सितंबर को पाकिस्तान में सभी बॉलीवुड फिल्म्स पर अनिश्चित समय के लिए रोक लगा दी गई थी। पर अब यह बैन हटा दिया गया है।पाकिस्तानी सिनेमाहाल्स के मुताबिक, पहले वे फिल्में दिखाई जाएंगी, जो इंडियन फिल्मों पर प्रतिबंध लगने के कारण नहीं दिखाई जा सकी हैं। उनका कहना है कि 'सिनेमा गिल्ड ने रोक हटा दी है। हमने यह डिसीजन इसलिए लिया क्योंकि हम इंडियन सिनेमा को सपोर्ट करना चाहते हैं और हम यह भी चाहते हैं कि वो भी हमें सपोर्ट करें।' खबरों की माने तो वहां सबसे पहले नवाजउद्दीन सिद्दीकी की फिल्म फ्रीकी अली दिखाई जाएगी।

Next Story