×

Palak Tiwari ने शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीरें, लुक्स में दी माँ श्वेता तिवारी को भी मात

Palak Tiwari आजकल काफी चर्चा में हैं। उनका लुक लोगों को काफी पसंद आता है इसी क्रम में उन्होंने अपना एक फोटोशूट शेयर किया है जिसमे वो काफी ग्लैमरस नज़र आ रहीं हैं।

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 16 April 2022 12:28 PM GMT
Palak Tiwari Latest Photoshoot
X

Palak Tiwari Latest Photoshoot (फोटो संभार-सोशल मीडिया)

Palak Tiwari Latest Photoshoot: पलक तिवारी (Palak Tiwari) आजकल काफी चर्चा में हैं। उनका लुक लोगों को काफी पसंद आता है इसी क्रम में उन्होंने अपना एक फोटोशूट शेयर किया है जिसमे वो काफी ग्लैमरस नज़र आ रहीं हैं।

उनके लुक्स को देख कर उनके फैंस उन्हें उनकी माँ श्वेता तिवारी से भी ज़्यादा खूबसूरत बता रहे हैं। पलक ने अपना फोटोशूट शेयर करते हुए अपने फैंस के दिलों की धड़कन एक बार फिर बढ़ा दी है। उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है जिसमे उन्होंने अपने बालों को खोल कर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं।

पलक का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है वो लाइक और कमैंट्स करते नज़र आ रहे हैं। फोटोज में पलक तिवारी ट्यूब टॉप में नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे ट्राउजर्स के साथ पेयर किया है जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। पलक तिवारी ने अलग अलग लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की है जिसमे उनका हर एक अंदाज़ लोगों को खूब भा रहा है। इतना ही नहीं खुले हुए बाल और न्यूड मेकअप पलक तिवारी के लुक और हॉट बना रहे हैं। जहाँ लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं वही पलक का ये लुक काफी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल है। वो अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना रहीं हैं।

आपको बता दें एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने डेब्यू के बाद से ही लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। आए दिन पलक के फोटोज सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा देतीं हैं। अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक की वजह से पलक चर्चाओं में बनी रहती हैं। एक बार फिर पलक ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। पलक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपना ये ग्लैमरस लुक शेयर किया है। खुले बालों के साथ पलक काफी प्यारी दिख रहीं हैं। उनके कातिलाना अंदाज को देखकर लोगों ने उनके पोस्ट पर लाइक्स की बौछार कर दी है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story