×

Panchayat 3 Update: जानें कौन है सचिव जी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड?

Panchayat 3 Update: पंचायत सीरीज में सचिव जी के नाम से पॉपुलर जितेंद्र कुमार की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड के बारे में क्या आप जानते हैं? अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 9 April 2024 5:36 AM GMT
Panchayat 3 Update
X

Panchayat 3 Update (Image Credit: Social Media)

Panchayat 3 Update: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' (Panchayat Season 3) में सचिव जी के नाम से फेमस जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 'पंचायत' में अपने किरदार से उन्होंने दर्शकों से एक खास रिश्ता बना लिया है। यही कारण है कि फैंस उनकी निजी जिंदगी में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। अब 'पंचायत' में सचिव जी की प्रेमिका का किरदार निभाने वाली आरूषी शर्मा को तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं सचिव जी की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड कौन है? सचिव जी उर्फ जितेंद्र कुमार किसे डेट कर रहे हैं? आइए हम आपको बताते हैं।

'पंचायत 3' में फिर वापसी करेंगे सचिव जी (Panchayat Web Series Jitendra Kumar)

'पंचायत 3' के अब तक सभी सीजन काफी ज्यादा पसंद किए गए हैं और अब फैंस को इसके तीसरे सीजन का बेहद बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में, अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से सीरीज के तीसरे पार्ट का ऐलान किया गया था। बताया गया था कि 'पंचायत 3' इसी साल यानी 2024 में रिलीज होगी। हालांकि, अभी इसकी डेट रिवील नहीं हुई है।


आरूषी शर्मा संग ऑन स्क्रीन किया इश्क (Jitendra Kumar on Screen Girlfriend Arushi Sharma)

सबसे पहले जितेंद्र कुमार की ऑन स्क्रीन गर्लफ्रेंड की बात कर लेते हैं। अरे...हम बात कर रहे हैं रिंकी जी यानी आरूषी शर्मा की। 'पंचायत' के दोनों सीजन में सचिव जी का दिल रिंकी जी के लिए धड़का था। खबरों की मानें, तो 'पंचायत 3' में सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी पर भी फोकस किया जाएगा। आरूषी शर्मा की बात करें, तो उन्होंने इंजीनियरिंग की हुई है। कुछ साल इंजीनियरिंग में जॉब करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और आज वो लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं।


कौन है जितेंद्र कुमार की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड? (Jitendra Kumar Girlfriend Name)

जितेंद्र जी की गर्लफ्रेंड के बारे में जानने से पहले हम जितेंद्र कुमार की लाइफ पर पहले एक नजर डाल लेते हैं। दरअसल, जितेंद्र कुमार आईआईटी की पढ़ाई कर रहे थे और वहीं से उन्हें एक्टिंग का बुखार लगा था। पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई प्ले और शोज में हिस्सा लिया और आज वह ओटीटी के सुपरस्टार हैं। केवल 'पंचायत' ही नहीं बल्कि वह अपनी अन्य वेब सीरीज को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। ये उनकी मेहनत और दमदार एक्टिंग ही है, जिसने उन्हें टीवीएफ स्टार बना दिया है। अब बात करें, तो जितेंद्र कुमार की पर्सनल लाइफ के बारे में तो फिलहाल उनकी गर्लफ्रेंड कौन हैं और वो किसे डेट कर रहे हैं? इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जितेंद्र अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं और यही कारण है कि उनके रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में कोई जानकारी नहीं है।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story