×

Pankaj Tripathi Sister: जानें अब कैसी है पंकज त्रिपाठी की बहन की हालत

Pankaj Tripathi Sister: पंकज त्रिपाठी की बहन इस वक्त धनबाद के SNMMC अस्पताल में भर्ती हैं। आइए जानते हैं अब उनकी हालत कैसी है?

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 21 April 2024 4:50 AM GMT
Pankaj Tripathi Sister
X

Pankaj Tripathi Sister (Image Credit: Social Media)

Pankaj Tripathi Sister: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के परिवार पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, एक्टर की बहन और बहनोई सड़क हादसे का शिकार हुए हैं, जिसके बाद उनके बहनोई का निधन हो गया है और उनकी बहन धनबाद के SNMMC अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर के सामने आने के बाद पंकज त्रिपाठी के फैंस उनके परिवार को लेकर काफी परेशान हैं और जानना चाहते हैं कि अब उनकी बहन की हालत कैसी है? आइए आपको बताते हैं डॉक्टर्स पंकज त्रिपाठी की बहन को लेकर क्या कह रहे हैं और क्या अब उनकी हालत में कोई सुधार है या नहीं।

अस्पताल में भर्ती हैं पंकज त्रिपाठी की बहन (Pankaj Tripathi Sister Condition)

जैसा कि हमने आपको बताया पंकज त्रिपाठी की बहन धनबाद के SNMMC अस्पताल में भर्ती हैं। इस हादसे में उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हुई हैं। एक्टर की बहन की हालत इस समय काफी चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टर्स पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता त्रिपाठी का इलाज कर रहे हैं, लेकिन अभी उनकी हालत को लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। पंकज त्रिपाठी भी बहुत जल्द धनबाद पहुंचने वाले हैं।


कैसे हुआ था एक्सीडेंट? (Pankaj Tripathi Sister Car Accident)

खबरों की मानें, तो यह हादसा धनबाद के जीटी रोड स्थित निरसा में हुआ है। रिश्तेदारों के अनुसार, पंकज त्रिपाठी की बहन और बहनोई गोपालगंज से कोलकाता स्विफ्ट कार से जा रहे थे और निरसा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक्टर के बहनोई का निधन हो गया। पंकज त्रिपाठी के बहनोई मुन्ना तिवारी खुद ही कार चला रहे थे और पत्नी सरिता भी साथ में बैठी थीं। हालांकि, दुर्घटना कैसे हुई इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।


धनबाद पहुंचने के लिए निकले पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi brother-in-law dies in road accident)

मिली जानकारी के अनुसार, पंकज त्रिपाठी बहुत जल्द धनबाद पहुंचने वाले हैं। बहन की देखभाल के लिए वह अपने परिवार संग वहां जाएंगे। ये समय पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार के लिए काफी दुखद है। एक तरफ जहां उनके बहनोई के निधन का दुख है, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बहन की गंभीर हालत काफी चिंता का विषय है। एक्टर के फैंस उनकी बहन के लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story