×

Paresh Rawal Birthday Party: मिस इंडिया से की शादी, रह चुके हैं सांसद, आइए जानते हैं बाबू भैया के बारे में

प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार परेश रावल (Paresh Rawal )जो कि एक पॉलिटिशियन भी रह चुके हैं,आज 30 मई को इनका बर्थडे है। वह लगभग 3 दशकों से मनोरंजन जगत से जुड़े हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 30 May 2021 3:35 AM GMT
परेश रावल फैमली फोटो
X

 परेश रावल फैमली फोटो ( फोटो सोशल मीडिया)

Paresh Rawal Birthday Party: प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार परेश रावल (Paresh Rawal )जो कि एक पॉलिटिशियन भी रह चुके हैं,आज 30 मई को इनका बर्थडे है। वह लगभग 3 दशकों से मनोरंजन जगत से जुड़े हैं। फिल्म प्रोड्यूसर, एक्टर और कॉमेडियन होने के अलावा परेश रावल लोकसभा में सांसद भी रह चुके हैं। इन्होंने 2014 से लेकर 2019 तक पूर्वी अहमदाबाद संसदीय क्षेत्र पर अपना राजनीतिक दबदबा दिखाया है।

वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। इनका अभिनय लोगों को हंसने पर मजबूर करता है। हेरा फेरी में बाबू राव आप्टे से लेकर वेलकम में घुंघरू सेठ तक इन्होंने अपने अभिनय का डंका बजाया है। मुंबई में जन्में परेश का विवाह मिस इंडिया स्वरूप संपत से हुआ और इनके दो बच्चे भी हैं।

अगर अभिनय की बात करे तो यह साल 1984 में होली फिल्म में पहली बार नजर आए थे। 90 के दशक में वह खलनायक की भूमिका में सौ से भी ज्यादा फिल्में की। अंदाज अपना अपना में वह पहली बार एक हास्य किरदार की तरह सामने आए। इस फिल्म में इन्होंने आमिर और सलमान खान के साथ काम किया। साल 2000 में अपनी फिल्म हेरा फेरी के लिए इन्हें आज भी याद किया जाता है।

परेश रावल (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

आपको बताते चलें कि इनकी प्रमुख फिल्मों में खतरों के खिलाड़ी,राम लखन,मोहरा,हेरा फेरी,नायक,भागम भाग,वेलकम, भूलभुलैया,टेबल नंबर 21 और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक हैं। फिल्म ओएमजी में कंजीलाल मेहता का किरदार अभूतपूर्व है। फिल्म हेरा फेरी में बाबू भैया किरदार के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार के तौर पर फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्मी जगत में इनका होना किसी भी किरदार में जान डाल देता है। संजय दत्त की बायोपिक में उन्हें संजू के पिता की भूमिका मिली। साल 1994 में इन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story