×

Parineeti Chopra Wedding: चूड़ा सेरेमनी से लेकर सेहरा बंधी तक, यहां जानें शादी की पूरी डिटेल

Parineeti Chopra Wedding: इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आइए यहां हम आपको बताते हैं कपल की शादी की पूरी डिटेल।

Ruchi Jha
Published on: 23 Sep 2023 7:21 AM GMT (Updated on: 23 Sep 2023 11:07 AM GMT)
Parineeti Chopra Wedding: चूड़ा सेरेमनी से लेकर सेहरा बंधी तक, यहां जानें शादी की पूरी डिटेल
X

Parineeti Chopra Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राजस्थान के उदयपुर में कपल पहुंच गया है, जहां उनका जोरदार स्वागत भी हुआ था। कपल की शादी को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं। हालांकि, ये शादी काफी प्राइवेट होने वाली है, लेकिन हम आपको यहां कपल की शादी के फंक्शन से जुड़ी सभी डिटेल्स देंगे। तो आइए जानते हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से जुड़ी सभी डिटेल्स।

किस दिन क्या-क्या होंगे फंक्शन?



  • शादी से पहले सभी फंक्शन्स 23 सितंबर 2023 यानी आज से शुरू हो जाएंगे।
  • अरदास और कीर्तन जैसे रिचुअल्स पहले ही नई दिल्ली में पूरे हो चुके हैं।
  • दिल्ली में सुफी नाइट्स का भी रंगारंग आयोजन किया गया था।
  • दोनों परिवारों के बीच एक क्रिकेट मैच भी खेला जाएगा।
  • 24 तारीख को दोपहर एक बजे से राघव चड्ढा की सहराबांधी सेरेमनी होगी।
  • जिसके बाद राघव चड्ढा नाव से वेडिंग वेन्यू पर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 3:30 पर जयमाल सेरेमनी होगी।
  • इसके बाद 4 बजे के करीब फेरे लिए जाएंगे।
  • शाम 6:30 पर विदाई सेरेमनी रखी गई है।
  • फिर रात को 8 बजे के बाद से ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हो जाएगा।
  • इस रिसेप्शन का थीम नेम 'अ नाइट ऑफ अमोर' रखा गया है।

इस वेन्यू पर सात फेरे लेंगे परिणीति-राघव

परिणीति और राघव की शादी के दोनों फंक्शन्स राजस्थान के उदयपुर स्थित 'द लीला पैलेस' और 'द ताज लेक पैलेस' में आयोजित किए जाएंगे। ये एक लैविश वेन्यू है और कापी महंगा भी है। खबरों की मानें, तो इस वेन्यू को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। इसके अलावा वेन्यू पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम कर लिए गए हैं।

क्या होगी शादी की थीम?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की थीम की बात करें, तो इसे डिवाइन प्रॉमिस- अ पीयर्ल व्हाइट इंडियन वेडिंग रखा गया है। डेकोरेशन्स में व्हाइट कलर का ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, अगर आउटफिट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आएंगे। बता दें कि कपल के आउटफिट को मनीष मल्होत्रा और पवन सचदेव डिजाइन कर रहे हैं।


मेन्यू में क्या-क्या होगा शामिल?

अब बात आती है वेडिंग वेन्यू की, तो जैसा कि सब जानते हैं कि दोनों परिवार पंजाबी बैकग्राउंड से हैं, तो इसी वजह से पंजाबी डिशेज परोसी जाएंगी। इसके अलावा, मेहमानों की पसंद का खाना भी मेन्यू में रखा गया है। वहीं, मेन्यू में राजस्थानी डिशेज भी शामिल की गई है।

परिणीति-राघव की शादी में कौन-कौन आएगा?

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं, तो शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी नाम हस्तियां शामिल हो सकती हैं। अगर शादी में नहीं तो रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का मेला जरूर देखने को मिलने वाला है। वहीं, राघव चड्ढा राजनीति जगत से जुड़े हुए हैं, तो शादी में कई नामी नेता शामिल हो सकते हैं, जिनमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story