×

Parineeti Chopra: सासू मां के सामने परिणीति ने पहनी बिकिनी, वायरल हो गई तस्वीर

Parineeti Chopra Bikini Photo: अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी व्यस्त चल रहीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 9 Nov 2023 1:05 PM GMT
Parineeti Chopra Bikini Photo
X

Parineeti Chopra Bikini Photo (Photo- Social Media)

Parineeti Chopra Bikini Photo: अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी व्यस्त चल रहीं हैं। सितंबर महीने में नई नवेली दुल्हनिया बनीं परिणीति अपनी मैरिड लाइफ़ को खूब एंजॉय कर रहीं हैं, इसी बीच अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं। आइए आपको बताते हैं कि परिणीति की लेटेस्ट तस्वीरें, क्यों चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं।

परिणीति चोपड़ा ने अपनी सास के सामने पहनी बिकिनी

परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपनी पांच तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके हाल ही के वेकेशन की हैं। इन सभी तस्वीरों में परिणीति की एक तस्वीर ने फैंस को हैरान कर दिया है। जी हां! दरअसल उस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा अपनी सास के साथ नजर आ रहीं हैं, और उन्होंने बिकिनी पहना हुआ है। परिणीति की ये तस्वीर देख यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहें हैं।


गर्ल्स ट्रिप पर गईं थीं परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड दिवा परिणीति चोपड़ा सितंबर महीने में अपने बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधी थी। शादी के बाद जहां लोग हनीमून जाते हैं, वहीं परिणीति के साथ उल्टा हुआ, दरअसल परिणीति हनीमून पर नहीं बल्कि अपनी गर्ल्स गैंग के साथ गर्ल्स ट्रिप पर गईं थीं। परिणीति चोपड़ा के साथ उस फोटो में उनकी सास और उनकी मां भी दिखाई दे रहीं हैं। परिणीति द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह परिणीति अपनी गर्ल्स गैंग के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहीं हैं। परिणीति वेकेशन के लिए मालदीव गईं हुईं थीं। उन्होंने पहले ही एक पोस्ट शेयर कर यह क्लियर कर दिया था कि वो हनीमून पर नहीं, बल्कि गर्ल्स ट्रिप पर गईं हुईं हैं।

24 सितंबर को परिणीति ने राघव चड्ढा संग लिए थे सात फेरे

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इसी साल 24 सितंबर को सात फेरे लिए थे। दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में ग्रैंड शादी रचाई, जहां कुछ बेहद ही करीबी लोग शामिल हुए थे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें लगभग एक महीने तक सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story