×

Parineeti Chopra Wedding: परिणीति चोपड़ा ही नहीं ये एक्ट्रेसेस भी थाम चुकी हैं राजनेताओं का हाथ

Parineeti Chopra Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि परिणीति के अलावा ये एक्ट्रेसेस भी राजनेताओं से शादी कर चुकी हैं।

Ruchi Jha
Published on: 24 Sep 2023 9:37 AM GMT (Updated on: 24 Sep 2023 10:45 AM GMT)
Parineeti Chopra Wedding: परिणीति चोपड़ा ही नहीं ये एक्ट्रेसेस भी थाम चुकी हैं राजनेताओं का हाथ
X

Parineeti Chopra Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री और राजनीति का काफी पुराना नाता रहा है। बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने सालों एक्टिंग करने के बाद राजनीति में अपना करियर बनाया और कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने राजनेता से शादी की है। इस लिस्ट में अब परिणीति चोपड़ा का नाम भी जुड़ने जा रहा है। जी हां...परिणीति आज कुछ ही देर बाद आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। आइए आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जिन्होंने एक राजनेता को अपना जीवनसाथी चुना।

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का है, जिन्होंने मार्च में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग पूरे रीति-रिवाजों के साथ दिल्ली में शादी रचाई थी। आपको बता दें कि स्वरा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक एक्टिविस्ट भी हैं। हालांकि, उनके पति फहाद अभी तक राजनीति में कोई गहरी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। स्वरा और फहाद की मुलाकात CAA और NRC प्रोटेस्ट के दौरान ही हुई थी।


आयशा टाकिया और फरहान आजमी

एक्ट्रेस आयशा टाकिया, जो इन दिनों फिल्मों से बहुत दूर हैं, उन्होंने भी मशहूर समाजवादी पार्टी नेता अबु आजमी के बेटे और बिजनेसमैन फरहान आजमी से साल 2009 में शादी की थी। शादी के एक साल बाद फरहान ने भी अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी थी।


नवनीत कौर और रवि राणा

बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ और भोजपूरी इंडस्ट्री की भी कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने एक राजनेता संग शादी रचाई है। इसमें तेलुगू सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस नवनीत कौर राणा का नाम भी शामिल है। जी हां...नवनीत ने नेता रवि राणा से शादी की और शादी के बाद से ही फिल्मों से दूरी बना ली। कपल को एक बेटी भी है। वहीं, नवनीत कौर राणा अब एक्टिंग छोड़ अमरावती से सांसद बन गई हैं।


राधिका कुमारस्वामी और एचडी कुमारस्वामी

साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस राधिका कुमारस्वामी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से शादी रचाई थी। दोनों ने साल 2006 में शादी की थी। हालांकि, कपल ने इसका खुलासा अपनी शादी के चार साल बाद किया था। कपल को एक बेटी भी है।


आज होगी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी

वहीं, अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का नाम भी जुड़ने जा रहा है। कपल आज यानी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में सात फेरे लेने वाला है। खबरों की मानें, तो 1 बजे राघव की सेहराबंदी और परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी की रस्म हुई थी। वहीं, 2:30 बजे परिणीति की बारात भी आ गई थी और अब 3:30 बजे तक कपल की जयमाला होगी। इसके बाद 4 बजे के करीब दोनों फेरे लेंगे।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story