×

Bhojpuri Latest Song: पवन सिंह ने भोजपुरी हसीना आस्था सिंह संग किया खूब रोमांस, वीडियो हुआ वायरल

Pawan Singh Latest Song: पॉवर स्टार पवन सिंह इन दिनों लखनऊ में अपनी अपकमिंग फिल्म "सूर्यवंशम" की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं। जहां फिल्म की शूटिंग जोरों शोरों से की जा रही है, वहीं दूसरी ओर आज उनका एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसका नाम "राजा जी" है।

Shivani Tiwari
Published on: 30 Jun 2023 1:34 PM GMT
Pawan Singh Latest Song: पॉवर स्टार पवन सिंह इन दिनों लखनऊ में अपनी अपकमिंग फिल्म "सूर्यवंशम" की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं। जहां फिल्म की शूटिंग जोरों शोरों से की जा रही है, वहीं दूसरी ओर आज उनका एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसका नाम "राजा जी" है। पवन सिंह का यह गाना बेहद धमाकेदार है, जो रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

आस्था सिंह संग पावर स्टार ने मचाई तबाही

भोजपुरी स्टार पवन सिंह दर्शकों के बीच जबरदस्त धूम मचाते हैं, उनके गानों और फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त धूम देखने को मिलती है। पवन सिंह के एक गाने को लेकर क्रेज कम नहीं होता कि दूसरा गाना धमाल मचाने के लिए तैयार रहता है। वहीं अब पावर स्टार के नए गाने "राजा जी" ने जबरदस्त गर्दा उड़ाया है।

इस गाने में पॉवर स्टार संग भोजपुरी की हॉट हसीना आस्था नजर आ रहीं हैं। गाने में आस्था सिंह और पवन सिंह का बेहद ही रोमांटिक सीन देखने को मिल रहा है, वहीं दोनों ने अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस भी दी है। पवन सिंह का यह गाना फुल धमाल है, जिसे सुनते ही आप भी होश खो कर थिरकने लग जाएंगे।

"राजा जी" सॉन्ग को मिल रहा शानदार व्यूज

पवन सिंह का हर गाना रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना लेता है। वहीं इस गाने ने भी खूब धमाल मचाया हुआ है। जिस तरह से "राजा जी" गाने को रिस्पॉन्स मिल रहा है, बहुत जल्द यह गाना यकीनन पवन सिंह के सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल होने जा रहा है। गाना दर्शकों द्वारा खूब सुना जा रहा है। बताते चलें कि इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखें हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है, वहीं म्यूजिक वीडियो को सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने डायरेक्ट किया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story