×

Bhojpuri New Song: शालू सिंह ने हटाई चुनरी तो पवन सिंह हुए बेकाबू, देखें पावर स्टार का नया धमाकेदार गाना

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचाए हुए हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि हर जगह भोजपुरी गानों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, पब्लिक भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगा रही है|

Shivani Tiwari
Published on: 9 Jun 2023 10:41 AM GMT
Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचाए हुए हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि हर जगह भोजपुरी गानों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, पब्लिक भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगा रही है, साथ ही खूब रील्स भी बना रही है। वहीं आए दिन भोजपुरी इंडस्ट्री द्वारा एक से एक धांसू गाने रिलीज किए जा रहें हैं, जो रिलीज होते ही ट्रेंड में आ जा रहें हैं और इसी बीच पवन सिंह का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों के बीच गर्दा उड़ा दिया है।

बेहद धमाकेदार है पवन सिंह का नया गाना

पवन सिंह का नया वीडियो सॉन्ग हर दूसरे-तीसरे दिन के अंतराल में रिलीज होता रहता है, आज फिर पावर स्टार का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो बेहद धमाकेदार है। इस गाने का टाइटल "ओढ़नी हटा के" है, जिसे धांसू प्रतिक्रिया मिल रही है।

आते ही छा गया पवन सिंह का "ओढ़नी हटा के" गाना

वैसे तो भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का हर गाना हिट हो ही जाता है। पवन सिंह के फैंस के बीच उनके गानों को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। आज जब पवन सिंह का नया वीडियो सॉन्ग "ओढ़नी हटा के" रिलीज हुआ तो, दर्शक खुशी से झूम उठे। वहीं रिलीज होते ही इस गाने ने यूट्यूब पर आग लगा दी है। बहुत ही धड़ल्ले से गाने को व्यूज मिल रहा है।

शालू सिंह संग गजब लगी पवन सिंह की जोड़ी

पवन सिंह जिस भी भोजपुरी हसीना के साथ नजर आते हैं, उनकी जोड़ी हिट हो जाती है। हर एक्ट्रेस के साथ ही उनकी जोड़ी कमाल की लगती है। हालांकि इस वीडियो सॉन्ग में पवन सिंह एक्ट्रेस शालू सिंह संग नजर आ रहें हैं। दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देख दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। बताते चलें कि इस शानदार गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, दर्शकों द्वारा इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है, लिरिक्स से लेकर डांस और पवन सिंह तथा शालू सिंह के एक्सप्रेशन तक, दर्शक भर-भर तारीफ कर रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story