×

Pawan Singh का पहला Holi पर गाना कौन-सा था जानिए, इस गाने में पवन सिंह को पहचान पाना मुश्किल देखें

Pawan Singh Holi Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का पहला भोजपुरी होली पर गाना कौन-सा था ,जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 4 March 2025 1:44 PM IST (Updated on: 4 March 2025 2:26 PM IST)
Pawan Singh Holi Song
X

Pawan Singh First Holi Song (Image Credit- Social Media)

Pawan Singh Holi Song: होली आने वाली है और भोजपुरी गानों से होली के त्यौहार को रंगीन ना बनाया जाए ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। होली में जहाँ लोग रंग-गुलाल खेलते हैं तो वहीं जगह-जगह पर डांस और पार्टी का आयोजन किया जाता है। जिसमें बॉलीवुड गानों से लेकर भोजपुरी गानों तक के धुन पर लोग थिरकते हुए नजर आते हैं। यदि भोजपुरी गानों की बात आती है तो इस लिस्ट में सबसे पहले भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार Pawan Singh के गाने जहन में आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पवन सिंह का पहला होली पर गाना कौन-सा था यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं। पवन सिंह का पहला होली पर गाना कौन-सा था।

पवन सिंह का पहला होली का भोजपुरी गाना ( Pawan Singh First Holi Bhojpuri Song)-

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध सिंगर और एक्टर में से एक हैं। आज ना केवल भोजपुरी सिनेमा में ही अपितु पवन सिंह के गाने बॉलीवुड में भी दर्शकों के मन को लुभाने का काम करते हैं। पवन सिंह ने अपने करियर की शुरूआत बहुत कम उम्र में ही कर दी थी। उनका पहला भोजपुरी एलबम 1997 में ओढ़निया वाली आया था। जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद पवन सिंह ने कभी पीछे मुडकर देखा ही नहीं और आज एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने और फिल्में पवन सिंह देते जा रहे हैं।

पवन सिंह ने ना केवल फिल्मी गाने ही अपितु होली, छठ, नवरात्रि और अन्य त्यौहार पर भी भोजपुरी में गाने गाए है। आज हम पवन सिंह पहले होली के गाने बारे में बताने जा रहे हैं। Pawan Singh ने जब पहला होली पर गाना गाया था उस वो स्कूल में पढ़ते थे। पवन सिंह का पहला होली पर गाना है छोड़ द कलईया हो परतन बानी पइयां हो, जैसा की आप इस वीडियो में देख सकते हैं।


पवन सिंह का ये गाना देखकर साफ लग रहा है कि इस समय पवन सिंह (Pawan Singh) की उम्र काफी कम रही होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story