×

Pawan Singh Ka Bhojpuri Gana: पवन सिंह के नए भोजपुरी गाने ने बनाया रिकार्ड, रिलीज होते ही 3 मिलियन व्यूज

Pawan Singh Ka Bhojpuri Gana Video: हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रिकाॅर्ड मशीन बन चुके पवन सिंह का आज सावन स्पेशन गाना 'बेल पतईया के चटाइया' रिलीज होते ही वायरल हो गया।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Shivani
Published on: 31 July 2021 8:03 AM GMT
Pawan Singh Ka Bhojpuri Gana Video
X

पवन सिंह और प्रियंका सिंह (Photo Youtube Song)

Pawan Singh Ka Bhojpuri Gana Video : भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के एक के बाद एक भोजपुरी गाने रिलीज होते ही रिकाॅर्ड बना रहे हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रिकाॅर्ड मशीन बन चुके पवन सिंह का आज सावन स्पेशन गाना 'बेल पतईया के चटाइया' रिलीज होते ही वायरल हो गया। महज तीन घंटों में 'बेल पतईया के चटाइया' गाने को 3 मिलियन पेज व्यू मिले हैं। कांवड़ पर फिल्माए इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की एक्ट्रेस और सिंगर प्रियंका सिंह भी हैं।

पवन सिंह का सावन स्पेशन गाना 'बेल पतईया के चटाइया' रिलीज

अभी हाल ही में पवन सिंह का पायल देव (Pawan Singh Payal Dev Songs) के साथ 'बारिश बन जाना' (Pawan Singh Song Barish Ban Jana) रिलीज हुआ था। जो यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। वहीं आज पवन का सावन स्पेशल गाना (Pawan Singh Sawan Special Song) 'बेल पतईया के चटाइया' भी रिलीज होने के साथ लोगों के दिलो दिमाग पर छा गया। इस गाने को महज 3 घंटे में 3 मिलियन व्यूज मिल गए हैं और यह तेजी से रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ता जा रहा है। अब तो लोग उन्हें रिकॉर्ड मशीन भी कहने लगे हैं।


इसके अलावा पवन सिंह का एक और भोजपुरी गाना ' पुदीना ए हसीना ' भी खूब वायरल हो रहा है और अब तक इस गाने पर 6 लाख से अधिक रिल्स बन चुके हैं। इसी तरह अब उनका सावन स्पेशल गाना Pawan Singh Sawan Bhojpuri Song) 'बेल पतईया के चटाइया' भी आज से धूम मचा रहा है।

पवन सिंह का सावन में जलवा बना हुआ है। बाबा भोलेनाथ के भक्तों पर पवन सिंह के गाने सिर चढ़ कर बोल रहे हैं। जुबान पर सावन के भोजपुरी गाने (Sawan Ke Bhojpuri Gane) ही रहते हैं। बता दें कि पवन का गाना 'बेल पतईया के चटाइया' ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब प्लेटफॉर्म से रिलीज हुआ है

पवन सिंह और प्रियंका सिंह के गाने

पवन का गाना 'बेल पतईया के चटाइया' बाबा भोलेनाथ के आगमन को लेकर तैयारियों से जुड़ा गाना है, जहां यह पूछा जा रहा है कि जब बाबा भोलेनाथ आएंगे, तब उन्हें कहां स्थान ग्रहण कराया जाएगा। क्योंकि बाबा भोलेनाथ सामान्य देव नहीं हैं। इस पर पवन सिंह कहते हैं कि बाबा को बेल पत्र की चटाई पर विराजमान कराया जाय। इन्हीं सुंदर संवाद को लेकर यह गाना बनाया गया और इसमें बाबा भोलेनाथ की महिमा का बखान भी किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।


वहीं, पवन सिंह के पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) ने बताया कि पवन सिंह हर साल एक से बढ़ कर एक सावन गीत लेकर आते हैं, जिसका इंतजार लोगों को बेसब्री से होता है। उन्होंने कहा कि पवन के प्रति लोगों की दीवानगी ने उन्हें रिकॉर्ड मशीन बना दिया है। आने वाले दिनों में उनके बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी में और भी कई चार्ट बस्टर गाने रिलीज होने वाले हैं, इसलिए दिल थाम कर बैठिए।


आपको बता दें कि गाना 'बेल पतईया के चटाइया' को पवन सिंह ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने में फ़ीचरिंग सृष्टि पाठक का है। निर्माता राजकुमार सिंह हैं। लीरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं।

Shivani

Shivani

Next Story