×

Pawan Singh Songs: करोडों बार देखा गया पवन सिंह का ये धमाकेदार वीडियो, छा चुके हैं पॉवर स्टार

Pawan Singh Bhojpuri Video Song: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह अपने गानों के जरिए खूब धमाल मचाते हैं। हाल ही में उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर जबरदस्त बवाल मचाए हुए है।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 15 Sep 2023 11:43 AM GMT
X

Pawan Singh Bhojpuri Video Song: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह अपने गानों के जरिए खूब धमाल मचाते हैं। हाल ही में उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर जबरदस्त बवाल मचाए हुए है। पवन सिंह के इस हालिया रिलीज हुए गाने का नाम "धनिया ए जान" है, जिसे रिलीज हुए अभी सिर्फ एक दिन हुआ है और अभी ही करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।

पवन सिंह संग इस अभिनेत्री ने मचा दिया तहलका

भोजपुरी की दुनिया में पवन सिंह का नाम इतना जाना माना हो चुका है कि जैसे ही उनका कोई नया गाना रिलीज होता है, तहलका मचा देता है। पवन सिंह के नाम से ही महज एक दिन के अंदर ही गानों को करोड़ों व्यूज मिल जाते हैं। खासबात तो यह भी है कि पवन सिंह जिस भी अदाकारा के साथ गाना करते हैं, उनकी केमिस्ट्री छा जाती है।


अब अगर बात "धनिया ए जान" की गाने की करें तो इसमें पॉवर स्टार अभिनेत्री चांदनी सिंह संग नजर आ रहें हैं। पवन और चांदनी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बवाल मचा रही है। गाने में पवन सिंह और चांदनी सिंह पति पत्नी के किरदार में हैं। "धनिया ए जान" गाने को बहुत ही शानदार अंदाज में फिल्माया गया है, पवन सिंह के साथ ही चांदनी सिंह ने भी गाने में अपनी कमाल की परफॉर्मेंस दी है।



पवन सिंह के गाने "धनिया ए जान" को मिले ताबड़तोड़ व्यूज

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना (Pawan Singh Hot Song) हो और दर्शकों के बीच इसका क्रेज ना देखने को मिले, ऐसा हो ही नहीं सकता। जी हां!! "धनिया ए जान" गाना दर्शकों के बीच जबरदस्त छाया हुआ है। बताते चलें तो इस धमाकेदार गाने को पवन सिंह के साथ ही शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स विजय चौहान ने लिखा है जबकि म्यूजिक विकास यादव ने कंपोज किया है। इस शानदार गाने को अबतक 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story