×

Bhojpuri Gana: बड़ा जोरदार है पवन सिंह का नया गाना, हॉट वीडियो देख मच जाएगी खलबली

Pawan Singh Latest Bhojpuri Song: पवन सिंह ने अपने फैंस के बीच एक और जबरदस्त धमाका कर दिया है। जी हां! दरअसल उन्होंने अपना नया गाना "मह के देखा देम" रिलीज कर दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 26 Oct 2023 4:31 PM GMT
Pawan Singh Latest Bhojpuri Song
X

Pawan Singh Latest Bhojpuri Song (Photo- Social Media)

Pawan Singh Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म "हर हर गंगे" को लेकर सुर्खियां बटोर रहें हैं। फिल्म को दर्शकों से बेहद ही धांसू प्रतिक्रिया मिल रही है और वहीं इसी बीच पवन सिंह ने अपने फैंस के बीच एक और जबरदस्त धमाका कर दिया है। जी हां! दरअसल उन्होंने अपना नया गाना "मह के देखा देम" रिलीज कर दिया है।

भोजपुरी हसीना चांदनी सिंह संग लगाए जोरदार ठुमके

"मह के देखा देम" म्यूजिक वीडियो में सुपरस्टार पवन सिंह संग भोजपुरी हसीना चांदनी सिंह नजर आ रहीं हैं। घाघरा चोली पहने हुए चांदनी सिंह गाने में आग लगा रहीं हैं। वहीं पवन सिंह का भी जबरदस्त ठुमका देखने को मिल रहा है। पवन सिंह और चांदनी में गाने में छा चुके हैं, आग की तरह यह गाना पूरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल गया है।


"मह के देखा देम" का गाना यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

पवन सिंह के लाखों फैंस हैं, जो अभिनेता के किसी भी प्रोजेक्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक तरफ जहां फिल्म "हर हर गंगे" बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है, वहीं दूसरी ओर यह म्यूजिक वीडियो दर्शकों के बीच छा चुका है। "मह के देखा देम" गाने की बीट इतनी शानदार है कि इसे सुन आप झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। जिस तरह से इस गाने को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, उसे देख कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में यह गाना पार्टियों में खूब बजने वाला है।


पवन सिंह संग इस सिंगर ने गाया है गाना

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ "मह के देखा देम" गाने को भोजपुरी की शानदार सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने की लिरिक्स विजय चौहान ने लिखा है और म्यूजिक विक्की ने कंपोज किया है। वहीं रवि पंडित ने इस धमाकेदार म्यूजिक वीडियो का निर्देशन किया है। पवन सिंह और चांदनी सिंह का यह वीडियो सॉन्ग वायरल हो चुका है और इसे बहुत ही जबरदस्त व्यूज भी मिल रहें हैं।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story