×

Pawan-Monalisa: आधी रात पवन सिंह और मोनालिसा बारिश में करने लगे रोमांस, अबतक नहीं देखा होगा ऐसा Hot गाना

Pawan Singh-Monalisa Song Jag Hai Pa Jata: भोजपुरी गाने आजकल लगातार ट्रेंड मे बने हुए हैं। नए तो नए बल्कि पुराने गाने भी ट्रेंड करने लग जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी गानों का जलवा देखने को मिलता है।

Shivani Tiwari
Published on: 27 April 2023 5:30 PM GMT (Updated on: 27 April 2023 6:45 PM GMT)
Pawan-Monalisa: आधी रात पवन सिंह और मोनालिसा बारिश में करने लगे रोमांस, अबतक नहीं देखा होगा ऐसा Hot गाना
X
Pawan-Monalisa (Photo- Social Media)
Pawan Singh-Monalisa Song Jag Hai Pa Jata: भोजपुरी गाने आजकल लगातार ट्रेंड मे बने हुए हैं। नए तो नए बल्कि पुराने गाने भी ट्रेंड करने लग जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी गानों का जलवा देखने को मिलता है। जहां किसी भी भोजपुरी गाने पर मिलियन व्यूज आसानी से आ जाते हैं, वहीं यूजर्स भोजपुरी के नए गानों के साथ ही पुराने गानों पर भी जमकर रील्स बनाते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी Bhojpuri गाने तेजी से वायरल हो रहें हैं और इसी बीच मोनालिसा और पवन सिंह का एक बेहद पुराना गाना भी चर्चा में आ गया है, जिसका नाम "जगहे प जाता" है।

पवन सिंह और मोनालिसा की केमिस्ट्री ने मचाई धूम

भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह और क्वीन मोनालिसा पर फिल्माए गए सभी गानों में से "जगहे प जाता" गाना दर्शकों का सबसे पसंदीदा गाना बन चुका है। इस गाने को मोनालिसा और पवन सिंह पर इतने बोल्ड अंदाज में फिल्माया गया है, जिसे देख आज भी लोग पसीने से तर-बतर ही जाते हैं। आज भी यह गाना दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है, और इसे लोगों द्वारा बार-बार सुना जा रहा है।

मोनलिसा और पवन की रोमांटिक केमिस्ट्री पर फिदा फैंस

मोनालिसा का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद हॉट एक्ट्रेसेज में गिना जाता है, उन्होंने फिल्मों और गानों में बेहद बोल्ड सीन्स दिए हैं, इस गाने में भी मोनालिसा का हॉट रूप देखने को मिल रहा है। पवन सिंह संग उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने पानी में आग लगाने वाला काम किया है। सफेद साड़ी में आधी रात झमाझम बारिश में मोनालिसा पवन सिंह का दिल मचलाने में लगी हुईं हैं। वहीं फिर पवन सिंह भी मोनालिसा की अदाएं देख अपना होश खो बैठते हैं और फिर दोनों खूब रोमांस करते हैं, दोनों के रोमांस में दर्शक भी खो जाते हैं।

पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

भोजपुरी की इस फिल्म का है गाना

मोनालिसा और पवन के रोमांस से भरपूर "जगहे प जाता" गाना भोजपुरी फिल्म "जिद्दी आशिक" का है। जहां फिल्म का गाना अभी भी छाया हुआ है, वहीं फिल्म को भी दर्शकों ने खूब सराहा था। "जगहे प जाता" गाने को कल्पना और पवन सिंह ने गाया है। गाने को लिखने के साथ ही म्यूजिक भी विनय बिहारी द्वारा दिया गया है। 9 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 80 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story