×

Pawan Singh Bhojpuri Songs: पवन सिंह के इस गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, रिलीज के इतने महीने बाद भी कर रहा ट्रेंड

Pawan Singh Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार कहलाने वाले पवन सिंह का जलवा लगतार कायम है। अभिनेता फिल्मों के साथ ही म्यूजिक वीडियो के जरिए भी अपने फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 9 April 2023 8:10 PM GMT (Updated on: 9 April 2023 8:11 PM GMT)
Pawan Singh Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार कहलाने वाले पवन सिंह का जलवा लगतार कायम है। अभिनेता फिल्मों के साथ ही म्यूजिक वीडियो के जरिए भी अपने फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। पवन अपनी दमदार अदाकारी के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही अपनी बेहतरीन गायिकी से भी लोगों को अपना दीवाना बना चुके हैं।

बैक टू बैक म्यूजिक वीडियो कर रहें हैं पवन सिंह

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के पास तो प्रोजेक्ट की लाइन लगी रहती है। अभिनेता एक के बाद एक अपने प्रोजेक्ट्स के जरिए फैंस का मनोरंजन कर रहें हैं। उनके एक म्यूजिक वीडियो का क्रेज लोगों में कम नहीं होता कि दूसरे म्यूजिक वीडियो से सुपरस्टार तहलका मचा देते हैं।

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ये गाना

पवन सिंह वैसे तो अबतक न जाने कितने म्यूजिक वीडियोज कर चुके हैं और लगभग सभी हिट रहें हैं लेकिन उनका एक म्यूजिक अभी तक यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, जिसका नाम "धनी हो सब धन" है। इस म्यूजिक वीडियो को रिलीज हुए 2 महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी भी यह यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। पवन सिंह के साथ शिवांगी सिंह ने इस गाने को गाया है, वहीं इसे पवन के साथ क्वीन शालिनी पर फिल्माया गया है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकी म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है।

"धनी हो सब धन" गाने को मिले इतने मिलियन व्यूज

"धनी हो सब धन" गाने में पवन सिंह और क्वीन शालिनी सिंह की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो गई है। लोग इस गाने को बार-बार सुन रहें हैं, वही अबतक इस गाने को 81 मिलियन लोग देख चुके हैं।

अब इस गाने में नजर आयेंगे पवन सिंह

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि पवन के पास प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुआ है। अभी हाल ही में अभिनेता का गाना "तुम्हारे सिवा" रिलीज हुआ है, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें की यह गाना हिंदी गाने "तुम्हारे सिवा" का भोजपुरी वर्जन है। इसके बाद पवन सिंह अपने अगले गाने "झोरा में टिकोढ़ा" के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने लिए तैयार हैं जो कि कल सुबह रिलीज होगा।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story