×

पवन सिंह ने चलाया संगीत का जादू, 'ओढ़नी के कोर' गाने को महज 24 घंटे में मिला 2 मिलियन व्यूज

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh )का आए दिन सॉन्ग रिलीज होते रहते हैं। एक बार फिर पवन के इस नए गाने का जादू लोगों पर देखने को मिल रहा है।

Shweta
Published By Shweta
Published on: 1 Jun 2021 2:19 AM GMT (Updated on: 1 Jun 2021 2:28 AM GMT)
पवन और कोमल
X

पवन और कोमल (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Pawan Singh song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh )का आए दिन सॉन्ग रिलीज होते रहते हैं। एक बार फिर पवन के इस नए गाने का जादू लोगों पर देखने को मिल रहा है। पवन के इस नए गाने का नाम 'ओढ़नी के कोर भींजल बा' (Odhani Ke Kor) हैं। इस गाने को रिलीज हुए महज दो दिन ही हुआ है लेकिन इस गाने ने सभी रिकार्ड तोड़ दिया है। इस गाने को 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

इस सुपरहिट गाने में पवन के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस कोमल सिंह रोमांस करती हुई नजर आ रही है। इन दोनों की केमिस्टी लोगों को खूब पसंद आ रही है। पवन का गाना 'ओढ़नी के कोर भींजल बा' पवन सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। बहुत जल्द यह गाना मिलियन का रिकार्ड भी तोड़ देगा।

बता दें कि इस गाने की कहानी बहुत ही रोचक है। पवन का यह गाना प्रेमी और प्रेमिका पर है। इस गाने में पवन एक प्रेमी के रूप में है तो वही कोमल उनकी प्रेमिका के रोल में हैं। यहां पर प्रेमिका की शादी दूसरे से हो रही है। और प्रेमिका अपने प्रेमी के जुदा होने को गम में छुप-छुप कर रो रही है। लेकिन प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने आती है और उसका ओढ़नी यानी दुपट्टे का कोना आसू से भीगा रहता है। तब प्रेमी को एहसास होता है कि उसकी प्रेमिका भी रो रही है।

आपको बताते चलें कि यह गाना पवन ने खुद गाया है। और इस गाने को लिरिक्स और म्यूजिक दिया है बिट्टू विद्यार्थी और म्यूजिक आदित्य देव ने। जबकि कोरियोग्राफी ऋतिक आर्य है। वही दूसरी ओर पीआरओ है रंजन सिन्हा , प्रोडूसर खुद पवन सिंह और को-प्रोडूसर रानू सिंह हैं। इस सुपरहिट गाने के वीडियो का डायरेक्टर रवि पंडित और एडिटर दीपक पंडित हैं। इस गाने में पवन की सुरीली आवाज लोगों को रुला रहा है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story