×

Pawan Singh Songs Record: पवन सिंह का शानदार रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भोजपुरी सिंगर

Pawan Singh Songs Record: दुनिया भर में टॉप वीडियो और टॉप म्यूिजिक वीडियो में पवन सिंह का गाना 'पुदीना ए हसीना' (Pudeena Ae Haseena) नंबर 1 पर है, तो गाना 'बारिश बन जाना' (Baarish Ban Jana ) नंबर 2 पर धूम मचा रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 11 Aug 2021 3:51 AM GMT (Updated on: 11 Aug 2021 4:04 AM GMT)
Pawan Singh Songs Record
X

पवन सिंह (फोटो : सोशल मीडिया )

Pawan Singh Songs Record: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर पवन सिंह (Pawan Singh ) ने दुनियाभर में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसकी किसी ने कल्पaना भी नहीं की होगी। पवन सिंह ने यह रिकॉर्ड अपनी गायकी के दम पर बनाया है। रातों रात 'लॉलीपॉप लागेलू' (Lollypop Lagelu) गाना गा कर फेमस हुए पवन सिंह आज दुनियाभर में उनके फैंस हैं। यही वजह है कि उनके गाने न सिर्फ भोजपुरी और इंडिया में बल्कि वर्ल्डक वाइड उनके गाने की रैकिंग पहली और दूसरी है। यानी दुनिया भर में टॉप वीडियो और टॉप म्यूनजिक वीडियो में उनका गाना 'पुदीना ए हसीना' (Pudeena Ae Haseena) नंबर 1 पर है, तो गाना 'बारिश बन जाना' (Baarish Ban Jana ) नंबर 2 पर धूम मचा रहा है। पवन सिंह का गाना 'पी ली पुदीना' (Pi li Pideena) भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

इन दिनों पवन सिंह के सभी रिलीज हो रहे गाने रिकॉर्ड बना रहे हैं, लेकिन दुनिया भर में छा जाने वाला उनका यह रिकॉर्ड अपने आप में खास है, जहां अब तक कोई दूसरा भोजपुरी सिंह पहुंच भी नहीं पाया है। वे ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले भोजपुरी के पहले सिंगर हैं, जो वर्ल्ड फेमस हो चुके हैं । इसी वजह से लोग पवन सिंह को रिकॉर्ड मशीन कहने लगे हैं और लोग कहें भी क्यों नहीं, जब उनका हर रिलीज होने वाला गाना पलभर में लाख – लाख व्यूपज का आंकड़ा पार कर ले रहा है और कुछ घंटों में मिलियन क्लीब में शामिल हो जा रहा है।

पवन सिंह की डिमांड

पवन सिंह की डिमांड हर जगह है। पवन सिंह के पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) ने बताया कि पवन सिंह के कई बेहतरीन गाने जल्द रिलीज होने वाले हैं। भोजपुरी (Bhojpuri) के अलावा वे मीत ब्रदर्श (Meet Bros) के साथ बॉलीवुड गाने (Bollywood songs) में नजर आयेंगे। अभी हाल ही में वे पायल देव के साथ 'बारिश बन जाना' में नजर आ चुके हैं, जो रिकॉर्ड ब्रेकिंग गाना है। इसके अलावा वे टिप्सम म्यूंजिक से भी कांट्रेक्टॉ कर चुके हैं, जिसका इंतजार उनके चाहने वाले तमाम फैंस कर रहे हैं।

पवन सिंह (फोटो : सोशल मीडिया )

पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म

बता दें, पवन सिंह की कई फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं, जिनमें से 'हम है राही प्यार के' (Hum Hain Rahi pyar ke) फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म से पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। 'मीठा पान खइनी' (Meetha Paan Khaini) दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग लंदन भी हुई है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story