×

बॉलीवुड की इस हसीना पर आया भोजपुरी स्टार पवन सिंह का दिल, वीडियो हुआ वायरल

Pawan Singh: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह आए दिन अपने गानों और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब इस बीच एक्टर का एक गाना काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड की हसीना सनी लियोनी के साथ नजर आ रहे हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 6 Jan 2024 8:20 AM GMT
बॉलीवुड की इस हसीना पर आया भोजपुरी स्टार पवन सिंह का दिल, वीडियो हुआ वायरल
X

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावस्टार पवन सिंह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी गायिकी से भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनका फेमस गाना 'लॉलीपॉप लागेलु' ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी काफी पॉपुलर है। पिछले कुछ समय से पवन सिंह भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी गाने भी लेकर आ रहे हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। अब इस बीच पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर एक नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है, जिसमें वह बॉलीवुड की बेहद हसीन व हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।

सनी लियोनी संग रोमांस करते दिखे पवन सिंह

दरअसल, पवन सिंह और सनी लियोनी के गाने को डीआरजे रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल की ओर से रिलीज किया गया है। इसके बोल ‘तेरी लाल चुनरिया’ हैं। वीडियो में पवन सिंह और सनी लियोनी के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। इसमें एक्ट्रेस का बॉलीवुड स्टाइल और पवन का भोजपुरिया स्वैग खूब जंच रहा है। सनी अपने ठुमकों से सभी को कायल करते हुए नजर आ रही हैं, तो वहीं पवन सिंह की आवाज और जलवा लोगों को घायल कर रहा है। पवन सिंह का ये गाना इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इसे बहुत कम समय में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

अपनी दमदार आवाज से बनाई पहचान

पवन सिंह एक्टिंग के साथ-साथ एक शानदार गायक हैं और इस बात में कोई शक नहीं है। एक तरह से कहा जाए तो पवन सिंह को अपनी दमदार आवाज के कारण ही इतनी बड़ी पहचान मिली है। हाल ही में पवन सिंग का गाना ‘तेरी लाल चुनरिया’ रिलीज हुआ था, जिसे यूट्यूब पर कुछ ही दिनों में 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। इस गाने को पवन सिंह के साथ-साथ सिंगर ज्योतिका टांगरी ने गाया था।

पवन सिंह ने सेलिब्रेट किया अपना 38वां जन्मदिन

बिहार के आरा में जन्मे पवन सिंह ने बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में ही कर दिया था और आज वो अपनी आवाज के दम पर दुनियाभर में राज करते हैं। सिंगिंग के अलावा पवन फिल्मों में भी काम करते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर हिट फिल्मों में अभिनय किया है। 5 जनवरी 2024 को पवन सिंह ने अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास दिन पर उन्हें उनके फैंस ने उन्हें खूब बधाई दी थी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story