×

Pawan Singh चांदनी सिंह के साथ नहीं, इस एक्ट्रेस के साथ कर सकते हैं तीसरी शादी उनके करीबी ने कहा

Pawan Singh News: पवन सिंह की तीसरी शादी के खबरों के बीच उनके करीबी ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस को कहा भाभी वीडियो हुआ वायरल

Shikha Tiwari
Published on: 8 March 2025 12:10 PM IST
Pawan Singh Dimple Singh Viral Video
X

Pawan Singh Friend Called These Bhojpuri Actress Bhabhi (Image Credit- Social Media)

Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में छाए हुए हैं। जिसके पीछे की वजह है पवन सिंह की पर्सनल लाइफ पवन सिंह ने दो शादियाँ की हैं। जिनमें से उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह की शादी के कुछ महीनें बाद ही मृत्यु हो गई थी। तो वहीं दूसरी शादी पवन सिंह ने ज्योति सिंह के साथ की है। पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में भी दरार पड़ चुकी हैं। ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है। लेकिन जब पवन सिंह (Pawan Singh) ने राजनीति में कदम रखा तब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उनका साथ दिया और उनके लिए प्रचार किया। तो वहीं हालहि में प्रयागराज में महाकुंभ में भी ज्योति सिंह स्नान करने गई जहाँ पर Pawan Singh की तस्वीर साथ में लिए हुए थी। जिसपर पवन सिंह ने ट्वीटर पर कटाक्ष भी किया था। तो वहीं खबरें आई कि पवन सिंह ज्योति सिंह को तलाक दे रहे हैं और तीसरी शादी करने जा रहे हैं। इन सबके बीच पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पवन सिंह पत्नी के रूप में किसी अन्य एक्ट्रेस को संबोधित किया गया है।

पवन सिंह की पत्नी के रूप इस एक्ट्रेस के लगे नारे (Pawan Singh Viral Video)-

पवन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनकी माँ द्वारा ज्योति सिंह को लेकर दिए गए बयान के बाद उनकी नजदिकियाँ एक्ट्रेस चाँदनी सिंह के साथ बढ़ती हुई देखी गई थी। जिसके बाद खबरें आने लगी की Pawan Singh ज्योति सिंह को तलाक देकर चाँदनी सिंह से विवाह करने जा रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तो वहीं अब जाकर सोशल मीडिया पर पवन सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह होली महोत्सव से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें स्टेज पर मौजूद समर सिंह, पवन सिंह और डिंपल सिंह से बात करते हैं। उसके बाद वो कहते हैं कि डिंपल भाभी जिंदाबाद जिसके बाद Pawan Singh उनको पागल कहते हैं।


सोशल मीडिया पर पवन सिंह और डिंपल सिंह का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद डिंपल सिंह को भाभी कहने पर नेटिजन्स तरह-तरह का अंदाजा लगा रहे हैं। लेकिन बता दे कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डिंपल सिंह को भाभी तो संबोधित किया गया है। समर सिंह को Pawan Singh का करीबी माना जाता है। इस तरह से डिंपल सिंह को भाभी कहने पर सवाल उठने लाजमी हैं। लेकिन पवन सिंह के फैंस ने समर सिंह को ट्रोल भी किया है। और कहा है कि इन लोगों की वजह से पवन सिंह बदनाम होते हैंं।

पवन सिंह और ज्योति सिंह भले ही एक साथ ना रहते हो लेकिन अभी भी दोनों पति और पत्नी हैं। इसलिए Pawan Singh की तीसरी शादी की खबरें निराधार है। नाहि पवन सिंह और डिंपल सिंह ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story