TRENDING TAGS :
हॉलीवुड में VAMP बनीं पीसी, साथ दे रहे हैं THE ROCK
मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ दिए है। तभी तो वे हॉलीवुड में आगे बढ़ने की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकन सीरीज 'क्वांटिको' में फेमस होने के बाद, अब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाच’ में नजर आएंगी। वह 1990 के फेमस सीरियल "बेवॉच" पर बनने वाली फिल्म में विलेन होंगी। जिसमें प्रियंका के साथ ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन अहम रोल में होंगे।
फिल्म की फोटो शेयर की
ड्वेन जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए इसकी घोषणा की। जॉनसन ने वीडियो में कहा, "वह दुनिया के सबसे बड़े स्टार में से एक हैं। खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा "बेवॉच" में आपका स्वागत है।" वीडियो में जॉनसन प्रियंका के साथ समुद्र किनारे नजर आ रहे हैं।
प्रियंका ने ‘द रॉक’ के इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर किया और उनके साथ एक फोटो भी पोस्ट की है। इसके साथ पीसी ने लिखा, "And it's time to tell u all officially!! Baywatch it is the rock ! Being Bad is what I do best!!! U better watch out!! PC in Baywatch with repostapp."
मशहूर हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन टॉप स्टार्स में से एक हैं। यह 'द रॉक' के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने फास्ट एंड फ्यूरियस 6, ग्रिडीरॉन गैंग, फास्टर, रेस टू विच माउंटेन, पेन एंड गेन, स्निच , वाकिंग टाल, जर्नी 2: द मिस्टीरियस आइलैंड, गेट स्मार्ट और द रन डाउन जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। अब वह क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करेंगे। ये फिल्म अगले साल मई में रिलीज होगी।