×

मोर वाले बयान पर सोशल मीडिया में उड़ा मजाक, बॉलीवुड स्टार्स ने भी की टिप्पणी

suman
Published on: 2 Jun 2017 8:22 AM GMT
मोर वाले बयान पर सोशल मीडिया में उड़ा मजाक, बॉलीवुड स्टार्स ने भी की टिप्पणी
X

मुंबई: राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस महेंद्र शर्मा ने बुधवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर को लेकर एक अजीबो-गरीब टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मोर ब्रह्मचारी होता है और वह कभी सेक्स नहीं करता। मोर को जब आसूं आते हैं तो मोरनी उसे चुगकर गर्भवती हो जाती है।

जस्टिस शर्मा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया लोगों ने मजाक बनाया और तरह-तरह की प्रतिक्रयाएं दी। इस पर बॉलीवुड के सेलिब्रेटिज भी अपनी प्रतिक्रियाएं में कुछ यूं टिप्पणी की है

आगे....



ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट किया, जंगल में मोर नाचा किसने देखा।

आगे....



ट्विंकल खन्ना के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी अपने आप को रोक नहीं पाई।

आगे....



गौरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट में राजस्थान की हिंगोनिया गोशाला से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस महेश चंद्र शर्मा ने सरकार को सुझाव दिया कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए। गोवध करने वाले की सजा उम्रकैद होनी चाहिए।

आगे....



जस्टिस महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि वो मोर को राष्ट्रीय पक्षी इसलिए घोषित किए, क्योंकि मोर आजीवन ब्रह्मचारी रहता है। मोर के आंसू को चुग कर मोरनी गर्भवती होती है। मोर कभी भी मोरनी के साथ सेक्स नहीं करता। मोर के पंख को भगवान कृष्ण ने इसलिए लगाया, क्योंकि वह ब्रह्मचारी है।मंदिरों में भी इसलिए मोर पंख लगाया जाता है। ठीक इसी तरह गाय के अंदर भी इतने गुण हैं कि उसे राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए।

suman

suman

Next Story