×

Pearl V Puri: रेप केस में जमानत के बाद पहली बार दिखे पर्ल वी पुरी, ऐसे मनाया अपना बर्थडे

Pearl V Puri: टीवी जगत के संस्कारी बेटे के नाम से मशहूर पर्ल वी पुरी ने शनिवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 11 July 2021 1:37 PM GMT (Updated on: 11 July 2021 1:54 PM GMT)
पर्ल वी पुरी
X

 पर्ल वी पुरी  ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Pearl V Puri: टीवी जगत के संस्कारी बेटे के नाम से मशहूर पर्ल वी पुरी ने शनिवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। नाबालिग रेप मामले में फंसे पर्ल वी पुरी अपना जन्मदिन मनाने अनाथ आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बात की। वहीं अनाथ आश्रम जाते हुए पर्ल की तस्वीरें और वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि पर्ल वी पुरी ने अपने बर्थडे के दिन सफेद कुर्ती और ब्लू जींस पहन रखे थें। पर्ल ने पैपराजी को बर्थडे की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा। वहीं पर्ल अंधेरी स्थ‍ित सेंट कैथरीन अनाथ आश्रम अपना स्पेशल दिन सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। पर्ल वी पुरी का यह नेक काम देखते हुए फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस दौरान एक यूजर ने लिखा है कि, पर्ल हमें आप पर बहुत गर्व है, इतना गर्व है !!! इस नेक इंसान को अच्छे काम करने से कोई नहीं रोक सकता, एक साल भी नहीं हुआ, उसने ऐसा नहीं किया हो !!!! वह शुद्ध सोने का दिल है। एक ने लिखा कि, 'हमारे शेर के प्रति सम्मान'। जबकि एक अन्य ने लिखा है कि, कोई भी उसे अच्छा काम करने या इंसान‍ियत फैलाने से नहीं रोक सकता है।

कुछ दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी

आपको बता दें कि पर्ल वी पुरी जून में गिरफ्तार हुए थें। उनपर नाबालिग लड़की के साथ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। बताया जाता है कि अक्टूबर साल 2019 में टीवी सेट पर शूटिंग के दौरान पर्ल पर नाबालिग के साथ बलात्कार का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्हें 11 दिन तक जेल में रहना पड़ा था। फिलहाल उन्हें जेल से जमानत मिल गई है। वहीं पर्ल की गिरफ्तारी के बाद से पूरा टीवी जगत उनके सपोर्ट में दिखाई दिया। उस दौरान एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने पर्ल की जमानत के लिए आवाज उठाई थी।

Shweta

Shweta

Next Story