×

फिल्म की डिमांड पर इस हद तक पहुंच गई यह एक्ट्रेस, सुनकर हो जाएंगे हैरान

By
Published on: 7 Sep 2017 10:25 AM GMT
फिल्म की डिमांड पर इस हद तक पहुंच गई यह एक्ट्रेस, सुनकर हो जाएंगे हैरान
X
फिल्म की डिमांड पर इस हद तक पहुंच गई यह एक्ट्रेस, सुनकर हो जाएंगे हैरान

चेन्नई: आगामी तमिल-मलयालम द्विभाषी फिल्म 'अभियुम अनुवम' की अभिनेत्री पिया बाजपाई ने बताया कि उन्हें फिल्म के अपने किरदार के लिए सिर मुंडाने में कोई संकोच नहीं हुआ, क्योंकि यह कहानी की मांग थी।

फिल्म में पिया, टोविनो थॉमस के साथ नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: देखिए बॉलीवुड की क्वीन का ब्राइडल लुक, रेड कलर का लहंगा रहा खूबसूरती में चार चांद

पिया ने बताया, "मै इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं। जब पटकथा सुनाई गई, तो इसे सुनने में इतना मजा आया कि मैंने इसके लिए तुरंत हां कह दिया। पटकथा की मांग के अनुसार मुझे सिर मुंडाना था और इसके लिए मैंने एक मिनट के लिए भी संकोच नहीं किया क्योंकि कहानी की यही मांग थी।"

बीआर विजयलक्ष्मी द्वारा निर्देशित फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: सॉन्ग ‘पिया मोरे’ की म्यूजिक विवादित, इस म्यूजिक कंपोजर पर लगा चोरी का आरोप

महिला निर्देशक के साथ काम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "वह बेहद कुशल निर्देशक हैं। जिस तरह से उन्होंने सेट्स को संभाला और हर अभिनेता और तकनीशियन से काम कराया, वह अद्भुत था।"

टोविनो के साथ काम के बारे में पिया ने कहा, "मैं उनकी अभिनय क्षमता से प्रभावित थी। उनके आकर्षक व्यक्तित्व और शानदार अभिनय से फिल्म की खूबसूरती और भी बढ़ गई।"

पिया आश्वस्त हैं कि यह कहानी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

-आईएएनएस

Next Story