Abdu Rozik: बुरे फंसे अब्दु रोजिक, मुंबई पुलिस ने सिंगर के खिलाफ दर्ज की शिकायत

Abdu Rozik: "बिग बॉस 16" फेम अब्दु रोजिक किसी ना किसी कारणवश लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। अब्दु रोजिक "बिग बॉस 16" का हिस्सा बनने के बाद काफी फेमस हो चुके हैं और अब तो वह किसी पहचान के मोहताज भी नहीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 13 May 2023 11:38 AM GMT
Abdu Rozik: बुरे फंसे अब्दु रोजिक, मुंबई पुलिस ने सिंगर के खिलाफ दर्ज की शिकायत
X
Abdu Rozik (Photo- Social Media)
Abdu Rozik: "बिग बॉस 16" फेम अब्दु रोजिक किसी ना किसी कारणवश लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। अब्दु रोजिक "बिग बॉस 16" का हिस्सा बनने के बाद काफी फेमस हो चुके हैं और अब तो वह किसी पहचान के मोहताज भी नहीं हैं। दुनिया के कोने-कोने से अब्दु रोजिक को लोग फॉलो करते हैं। हालांकि इसी बीच सिंगर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन फैंस को उनकी चिंता सताने लगी है।

अब्दु रोजिक के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

दरअसल सोशल मीडिया पर सिंगर अब्दु रोजिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने हाथ में लोडेड गन पकड़ी हुई है। इस वीडियो को देखते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लोगों ने सवाल दागने शुरू कर दिए, वहीं अब खबर आ रही है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने अब्दु रोजिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि वायरल वीडियो में अब्दु रोजिक के हाथ में जो गन दिखाई दे रही है वो उनकी नहीं बल्कि गोल्डन बॉयज सनी नानासाहेब वाघचौरे और सनी गुर्जर के बॉडीगार्ड की है। गार्ड ने ही अब्दु रोजिक को वो गन पकड़ाई थी। साथ ही यह भी बता दें कि गोल्डन बॉयज के बॉडीगार्ड के पास गन रखने का लाइसेंस है, लेकिन ऐसे भीड़ भाड़ वाली जगह में अब्दु रोजिक को लोडेड गन पकड़ा देना यह बात लोगों के समझ में नहीं आईं और सिंगर को सोशल मीडिया पर भी खूब खरी खोटी सुनने को मिली।

अब्दु रोजिक ने मुंबई में खोला अपना रेस्टोरेंट

अब्दु रोजिक "बिग बॉस 16" के बाद से खूब सुर्खियों में आ गए हैं, वह अपने कई प्रोजेक्ट में व्यस्त चल रहें हैं। इस समय वह मुंबई में ही हैं और उन्होंने हाल ही में मुंबई के अंधेरी में अपना रेस्टोरेंट 'बुर्गिर' शुरू किया है, जिसकी ओपनिंग में बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी मौजूद रहे। अब्दु का यह वायरल हुआ वीडियो इसी दौरान का है, जिसकी वजह से उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने शिकायत दर्ज करी है।

अब्दु रोजिक वर्क फ्रंट

सिंगर अब्दु रोजिक के काम की बात करें तो "बिग बॉस" से बाहर आने की बाद उनकी चांदी ही चांदी है। उन्होंने अपना एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया था, जिसे लोगों ने बेहद प्यार दिया। इसके अलावा वह इन दिनों "एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल" में भी नजर आ रहें हैं। साथ ही यह भी खबर है कि वह साजिद खान के साथ एक नया शो "लॉन्ग सन शॉर्ट सन" शुरू करने जा रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story