×

Poonam Pandey Husband: पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने मारपीट का लगाया आरोप

Poonam Pandey Husband: एक्ट्रेस पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 9 Nov 2021 4:23 AM GMT (Updated on: 9 Nov 2021 4:58 AM GMT)
Poonam Pandey-Sam Bombay
X

पूनम पांडे-सैम बॉम्बे (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Poonam Pandey Husband: भारतीय मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे के पति (Poonam Pandey Husband) सैम बॉम्बे (Sam Bombay) को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया। पूनम ने शिकायत की थी कि उनके पति (Poonam Pandey Husband Name) सैम बॉम्बे ने उनके साथ मारपीट की थी। पूनम पांडे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी मुंबई पुलिस के द्वारा दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया, "पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। फिलहाल पूनम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके चेहरे और आंखों पर गंभीर चोटे लगी हुई है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।"

पिछले साल गोवा से गिरफ्तार हुआ था सैम बॉम्बे

मालूम हो कि एक्ट्रेस ने पहले भी अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगा चुकी है। पिछले साल सितंबर में सैम बॉम्बे को एक्ट्रेस के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान सैम को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया था। उस समय पूनम अपने पति सैम के साथ गोवा (poonam pandey goa) हनीमून मनाने गई थी। उसी समय सैम ने उनके साथ मारपीट की थी।

बताया जा रहा था कि सैम बॉम्बे ने उस समय पूनम को इतना मारा था कि वह हॉस्पिटल में भर्ती हो गई थी। पूनम की शिकायत के बाद गोवा पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, सैम को अगले ही दिन ज़मानत भी मिल गई थी।

कब हुई थी पूनम पांडे और सैम बॉम्बे की शादी (Poonam Pandey Wedding) ?

बताते चलें कि पूनम पांडे और सैम बॉम्बे 10 सिंतबर 2020 को चोरी-चुप्पे शादी (poonam pandey marriage) कर ली थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शादी का एलान किया था।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story