×

OMG:रवीना के साथ प्रभास का क्या है कनेक्शन, मुंबई ट्रिप पर जरूर मिलते हैं उनसे

suman
Published on: 17 Dec 2017 12:48 AM GMT
OMG:रवीना के साथ प्रभास का क्या है कनेक्शन, मुंबई ट्रिप पर जरूर मिलते हैं उनसे
X

मुबंई: साउथ इंडियन एक्टर प्रभास को फिल्म ‘बाहुबली’ से बहुत ज्यादा पॉपुलरिटी मिली। उनकी फैन फोलोइंग तेजी से बढ़ी। फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। लेकिन खुद प्रभाष किसके दीवाने हैं, इस बात का खुलासा हाल ही में उन्होंने किया। जब प्रभास से उनके क्रश के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने यह स्वीकार किया की रवीना टंडन उनका सीक्रेट क्रश रही हैं।

यह भी पढ़ें..OHNO: लगता है आथिया शेट्टी का एक्टिंग में नहीं लगा मन, तभी करने जा रही हैं ये काम

प्रभास बताते हैं, ‘मैं रवीना का एक बड़ा फैन हूं। जब भी ‘अंदाज अपना अपना’ का सॉन्ग ‘एलो जी सनम देखा, देखता था, तो हमेशा मैं कहता, वाह क्या बात है।’ एक दिलचस्प बात यह भी है कि रवीना के पति अनिल थडानी, प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ के वितरकों में से एक हैं। इस वजह से अनिल थडानी, प्रभास एक-दूसरे को जानते हैं।

जब भी प्रभास मुंबई आते हैं, तो अनिल थडानी और रवीना टंडन से जरूर मिलते हैं। प्रभास का रवीना पर क्रश था, इस बारे में अनिल थडानी और रवीना को ‘बाहुबली’ के ही एक्टर राणा डुग्गुबाती ने बताया था। सुना है कि पिछली बार जब प्रभास रात के खाने के लिए अनिल थडानी और रवीना के साथ गए थे, तब प्रभास ने इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ सेल्फी ली थीं।

suman

suman

Next Story