×

प्रभास को मिला जन्मदिन का ऐसा तोहफा, जिसे फैंस ने भी किया पसंद

suman
Published on: 23 Oct 2017 8:41 AM GMT
प्रभास को मिला जन्मदिन का ऐसा तोहफा, जिसे फैंस ने भी किया पसंद
X

मुंबई: बॉलीवुड के बाहुबली प्रभास आज 38वां जन्मदिन मना रहें हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैन्स को बर्थडे का तोहफा दिया है। दरअसल, उनकी आने वाली फिल्म 'साहो' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।

साहो' के इस फर्स्ट लुक में प्रभास काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में आ गया है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें...श्रद्धा ने लगाई प्रभास को ये लत, जो बार-बार उन्हें खींच रही है अपनी ओर

बता दें, साहो एक अडवेंचर फैंटसी फिल्म है। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस फिल्म से तेलुगू फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। श्रद्धा काफी समय से हैदराबाद के अलावा कई विदेशी लोकेशन पर भी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। साहो तेलुगू के अलावा हिन्दी में भी रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और मंदिरा बेदी जैसे स्टार्स भी शामिल हैं। इसके पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें प्रभास के लुक की एक झलक दिखाई गई थी। यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी।

suman

suman

Next Story