×

प्री-मेरिटल रिलेशनशिप पर इन स्टार्स ने रखी बेबाक राय, कह दी दिल की बात

suman
Published on: 10 Sep 2017 9:05 AM GMT
प्री-मेरिटल रिलेशनशिप पर इन स्टार्स ने रखी बेबाक राय, कह दी दिल की बात
X

मुंबई: भूमि पेडनेकर के सितारेइन दिनों बुलंदियों पर है। इसलिए आज के वक्त में वो जो भी कहती है लोग ध्यान देते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रिलेशनशिप और प्री-मेरिटल रिलेशन पर उन्होंने खुलकर बातें कीं। प्री-मैरिटल रिलेशन पर उन्होंने कहा, आजकल सब बंद दरवाजे के पीछे ये करते हैं, ये कोई बड़ी बात नहीं है। इसे हम छिपा कर करते हैं। उन्होंने ये भी कहा, हमारी सोसायटी में आज भी सेक्स को नेगेटिव तौर पर देखा जाता है। भूमि एेसी पहली सेलेब्रिटी नहीं है, जिन्होंने इस तरह बेबॉकी से बयान दिए हैं। हमारी इंडस्ट्री में एेसे कई चेहरे हैं जिन्होंने सेक्स पर खुलकर बात की है।

यह भी पढ़ें...कंगना-आदित्य के बीच के रिश्ते पर दिया सूरज पंचोली ने ऐसा जवाब

आगे...

भूमि पेडनेकर की तरह उनके को-एक्टर आयुष्मान खुराना भी प्री-मैरिटल रिलेशन पर एक जैसा राय रखते हैं। इस मसले पर आयुष्मान कहते हैं कि शादी से पहले सेक्स को सपोर्ट करता हैं। समाज में अब अरेंज्ड मैरेज को बढ़ावा देते हैं। शादी जिंदगी का बेहद अहम फैसला होता है। इसलिए पानी में कूदने से पहले उसे जांच लेना जरूरी है।

एक्ट्रेस रेखा को चाहे पुराने दौर की हीरोइन मानते हो, लेकिन शादी से पहले सेक्स को लेकर उनका ख्याल एकदम बोल्ड हैं। उनका मानना है कि शादी के पहले सैक्स नैचुरल है। लड़कियों को सुहागरात पर ही सेक्स करना चाहिए, ऐसी बातों को वह बकवास मानती हैं।

यह भी पढ़ें...अपने नाम पर समर्पित अवार्ड से बेहद खुश हैं अनुपम खेर

शादी से पहले सेक्स करने पर बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका कहती हैं। जिंदगी को अपने शर्तों पर जीने में यकीन रखती हैं। उनका कहना है अगर कोई इंसान ऐसा करता है तो उसे गलत नजर से नहीं देखना चाहिए।

आगे...

णवीर सिंह अपने बिंदास और बेबॉक एटिट्यूड के लिए मशहूर हैं। वह न केवल फिल्मी पर्दे पर बोल्ड रोल निभाते हैं बल्कि रियल लाइफ में भी बोल्ड स्टेटमैंट देते हैं। सैक्स पर रणवीर कहते हैं कि सैक्स बहुत खूबसूरत और नैचुरल प्रक्रिया है जिसे हर इंसान को महसूस करना चाहिए। वह सैक्स के बिना नहीं रह सकते।

यह भी पढ़ें...विक्रम वेधा’ के 50 दिन पूरे, माधवन ने ट्वीट कर जताई खुशी

चॉकलेटी हीरो अर्जुन कपूर की सेक्स को लेकर थोड़े अलग है। लड़के-लड़की के बीच रिलेशन की जरुरत को बताते हुए उन्होंने कहा कि सेक्स प्यार से ज्यादा जरुरी है। सेक्स एक नेचुरल चीज है सिर्फ पुरुषों को ही नहीं, बल्कि औरतों को भी इसकी उतनी ही जरूरत होती है।

श्रद्धा कपूर प्री-मैरिटल रिलेशन को गलत नहीं मानती। कुछ समय पहले आई उनकी फिल्म ओके जानू में प्री-मैरिटल रिलेशन का मुद्दा दिखाया गया था।

suman

suman

Next Story