'प्री इंगेजमेंट पार्टी डिनर' पर मुंबई में साथ दिखे प्रियंका और निक

Manali Rastogi
Published on: 18 Aug 2018 6:34 AM GMT
प्री इंगेजमेंट पार्टी डिनर पर मुंबई में साथ दिखे प्रियंका और निक
X

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके प्रेमी अमेरिकी गायक निक जोनस शुक्रवार रात को मुंबई में हाथों में हाथ डाले नजर आए। इस डिनर को 'प्री इंगेजमेंट पार्टी डिनर' कहा जा रहा है। इस दौरान इस जोड़े के परिजन भी साथ थे। ऐसी अफवाहें हैं कि यह जोड़ा रोका सेरेमनी के जरिए अपने संबंधों को औपचारिक कर सकता है।

इस दौरान शनिवार को एक पार्टी के आयोजन की भी खबर है। हालांकि, इसकी अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्रियंका के घर पर जश्न की तैयारियां साफ देखी जा सकती है। उनका घर फूलों से सजा हुआ है। निक अपने माता-पिता के साथ गुरुवार रात को ही मुंबई पहुंच गए थे।

--आईएएनएस

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story