×

Bigg Boss के ये कपल बनने वाले हैं, शादी के 6 साल बाद माता-पिता

Prince Narula और Yuvika Chaudhary जोकि Bigg Boss में मिले और उन्होंने फिर शादी कर ली, अब उनकी शादी के 6 साल हो गए हैं, जिसके बाद वो माता-पिता बनने वाले हैं.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 23 April 2024 7:16 AM GMT
Prince Narula and Yuvika Chaudhary Become Parents
X

Prince Narula and Yuvika Chaudhary

Prince Narula and Yuvika Chaudhary Child: बिग बॉस रियलटी शो से कई लोगो की प्रेम कहानियों की शुरूआत होती है। लेकिन उनमें से बहुत कम लोगों के ही रिश्ते शादी के बंधन तक पहुँच पाते हैं। लेकिन उन्हीं में से एक कपल हैं प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) जिनकी मुलाकात Bigg Boss में हुई थी। जिसके बाद दोनों टीवी शो के सबसे ज्यादा फेमस सेलेब्स कपल में से एक बन गए। इनकी मुलाकात बिग बॉस में हुई थी। प्रिंस नरूला ने बिग बॉस के उस सीजन के साथ ही साथ युविका का दिल भी जीत लिया था। यहीं वजह है कि शो के बाहर भी दोनों का रिश्ता बरकरार रहा और उन्होंने शादी कर ली। तो वहीं, अब प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) माता-पिता बनने जा रहे हैं। ऐसी खबरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रिंस नरूला व युविका चौधरी बनने वाले हैं माता-पिता-

प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और लॉन्ग टाइम डेटिंग के बाद प्रिंस व युविका ने साल 2018 में शादी कर ली। इनकी शादी के 6 साल हो गए हैं। अब इनके फैंस को इंतजार था कि उनके पसंदीदा कपल कब माता-पिता बनेंगे। अब उनके फैंस का ये इंतजार भी खत्म हो चुका हैं क्योकि सोशल मीडिया पर लागातार ये खबरे तेजी से वायरल हो रही हैं कि प्रिंस नरूला व युविका चौधरी माता-पिता बनने वाले हैं।

प्रिंस नरूला ने कॉमेडियन भारती सिंह व हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में अपनी लाइफ से जुड़े कई फैक्ट्स बताए। इस दौरान भारती ने आखिरकार प्रिंस से उनके बेबी प्लान के बारे में पूछा लिया। भारती ने पूछा कि- आपका गोला (बेबी) कब आना है? इसका जवाब देते हुए प्रिंस ने कहा," जल्द हीं।"

प्रिंस ने बताया क्यों नहीं कर रहे बेबी प्लान-

प्रिंस नरूला ने आगे बताया कि वह और युविका काफी समय से माता-पिता बनना चाहते थे। लेकिन वह इसलिए बेबी प्लान नहीं कर रहे थे क्योंकि वह अपना घर चाहते थे। प्रिंस ने कहा," वास्तव में हमें बेबी तब करना था, जब मेरा बॉम्बे में घर हो और काम हो, ताकि मैं भाग-दौड़ न करूं।" और अब प्रिंस नरूला ने मुंबई में खुद का घर खरीद लिया है। जिसके बाद ये खबरे तेज हो गई है कि अब प्रिंस नरूला व युविका चौधरी बेबी प्लॉन कर रहे हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story