×

Prince Narula Birthday: प्रिंस नरूला की ऐसे बदली किस्मत, जानें चंडीगढ़ का आम लड़का कैसे बना रियलिटी शो का बेताज बादशाह

Prince Narula Birthday: प्रिंस नरूला का जन्म चंडीगढ़ में 24 नवंबर साल 1990 में हुआ थै। प्रिंस नरूला बचपन से ही अपने परिवार के बहुत करीब रहे।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 23 Nov 2021 8:05 AM GMT
Prince Narula
X

प्रिंस नरूला (फोटो सोशल मीडिया)

Prince Narula Birthday: सच ही कहां है किसी ने कि, जब कुछ करने का जज्बा हो तो हर राह आसान हो जाती है। इस बात को सच कर दिखाया प्रिंस नरूला ने। प्रिंस नरूला को आज किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। प्रिंस नरूला रियलिटी शो के बेताज बादशाह में से एक हैं। प्रिंस नरूला का 24 नवंबर को बर्थडे हैं।

उनके जन्मदिन (Prince Narula Birthday) के मौके पर आज हम आपको उनके जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताएंगे प्रिंस नरूला का जन्म चंडीगढ़ में 24 नवंबर साल 1990 (prince narula birthday date) में हुआ। प्रिंस नरूला बचपन से ही अपने परिवार (prince narula family) के बहुत करीब रहे। यह अपने पैरेंट्स के विचारों और गाइडेंस को बखूबी पालन करते आए हैं यहीं वजह रहा कि उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई चंडीगढ़ (prince narula education) से की।


ऐसे हुई करियर की शुरुआत

आपको बता दें कि प्रिंस नरूला (prince narula career) आज भले ही रियलिटी शो (prince narula reality show) के बादशाह है, लेकिन इस मंजिल तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। साल 2014 में पहली मर्तबा प्रिंस नरूला ने PTC Punjabi Mr. Punjab में पार्टिसिपेट किया। वह इस शो में फाइनल तक पहुंच गए लेकिन शो को जीत न सके लेकिन सेकंड रन्नरअप रहें। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में रियलिटी शो MTV Roadies में हिस्सा लिया। पहली बार था जब प्रिंस नरूला को किसी शो में जीत मिला। इस शो को प्रिंस ने जीत लिया। इस शो के जरिए उन्होंने करोड़ो दिलों का जीत लिया। MTV Roadies जीतने (prince narula reality show winner list) पर उन्होंने इनाम के तौर पर एक बाईक और 5 लाख रुपए दिया गया। इस शो को जीतने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और इसके बाद उन्होंने MTV India के रियालिटी शो Splitsvilla के आठवें सीजन में भाग लिए और इस शो के Ultimate King title को जीतने में कामयाब रहे।

बिग बॉस हुए मशहूर

आपको बताते चलें कि प्रिंस नरूला ने साल 2015 में बिग बॉस के नौवें सीजन (prince narula winner bigg boss 9) में हिस्सा लिया था। इस शो को प्रिंस नरूला ने जीत लिया। इसके बदा उन्होंने &TV पर आने वाला सीरिलय बढ़ो बहू में लीड रोल मे काम किया। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। बहरहाल आपको बताते चलें कि साल प्रिंस नरूला ने साल 2018 में अभिनेत्री युविका चौधरी (prince narula wedding Yuvika Chaudhary) से शादी में बंध गए।

Shweta

Shweta

Next Story