×

इन 8 स्टार्स के पास है खुद का जेट प्लेन, ऐसे करते हैं इस्तेमाल

suman
Published on: 8 Jun 2018 7:06 AM GMT
इन 8 स्टार्स के पास है खुद का जेट प्लेन, ऐसे करते हैं इस्तेमाल
X

मुंबई: साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले राम चरण एक्टिंग के साथ ही बिजनेस भी करते हैं। वे ट्रूजेट एयरलाइन के डायरेक्टर हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत 2013 में की थी। इसका हेडक्वाटर हैदराबाद में है। ये एयरलाइन साउथ के अलावा महाराष्ट्र और गोवा में भी सर्विस प्रोवाइड करवाती है।वैसे बॉलीवुड स्टार्स की जिंदगी में भागदौड़ भी कम नहीं है। स्टार्स अपनी एेशो अाराम को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इन स्टार्स को आए दिन अपने काम को लेकर विदेशी यात्राओं पर जाना पड़ता है। वहीं अपनी यात्रा को आराम से निकालने के लिए पॉपुलर स्टार्स ने अपने प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं। बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनके पास अपने जेट प्लेन हैं।

शाहरुख ने कहा-बचा के रखूं अबराम के कपड़े, कही NEXT बच्चे की तो नहीं प्लानिंग

अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का। बिग बी के पास खुद का प्लेन है और अगर किसी स्पेशल काम के लिए जाना होता है तभी वो अपना प्राइवेट जेट इस्तेमाल करते हैं। अमिताभ प्राइवेट जेट से देश ही नहीं विदेश की भी यात्रा करते हैं।

शाहरूख खान बॉलीवुड के किंग खान आने जाने या वेकेशन के समय प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर वो अपने परिवार के साथ प्राइवेट जेट में दिखते हैं। इतना ही नहीं बल्कि वो अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए जेट का इस्तेमाल करते हैं।

सलमान खान बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान पर्सनल ट्रिप, प्रमोशन और शूटिंग के दौरान प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं। परिवार के साथ अगर कहीं घूमने जाना हो तो भी वो अपने प्लेन का इस्तेमाल करते हैं।

अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने रुलस के मुताबिक चलते है और कभी देरी नही करते हैं। उन्होंने अपना टाइम टेबल सेट कर रखा है। अक्षय को मुंबई से बाहर जाना होता है तो वो सीधे अपने प्राइवेट प्लेन का इस्तेमाल करते हैं। अपनी फॅमिली के साथ भी वो ट्रैवल करते हैं।

अजय देवगन अजय देवगन के पास सिक्स सीटर प्राइवेट जेट है जिसे वो इंटरनेशनल ट्रिप के दौरान इस्तेमाल करते हैं। अजय अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान भी अपने प्राइवेट प्लेन में यात्रा करते हैं।

WOW:’धड़क’ का नया पोस्टर रिलीज, ट्रेलर का भी इंतजार होगा खत्म

अनिल कपूर बॉलीवुड के मस्तमौला अनिल कपूर के पास भी खुद का जेट है जिससे वो दूसरे देशों में घूमने के लिए इस्तेमाल करते हैं। अनिल इस प्लेन में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमते हैं।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड एक्टर्स को प्राइवेट जेट रखने के मामले में मुकाबला देती हैं प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका को जब भी अमेरिका से इंडिया आना होता है तो वो अपने प्राइवेट जेट पर सफर करती हैं। प्रियंका अपनी फैमिली के साथ वेकेशन्स पर भी अपने प्राइवेट जेट से जाती हैं।

शिल्पा शेट्टी शिल्पा शेट्टी की गिनती भी बॉलीवुड के अमीर सितारों में होती हैं। शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा के पास भी अपना निजी विमान है। शिल्पा और राज इस विमान से बिजनेस ट्रिप ही नहीं करते बल्कि वो घूमने फिरने भी जाते हैं।

suman

suman

Next Story