×

हॉलीवुड में नहीं, बॉलीवुड में भी होता है यौन शोषण,यही है हकीकत- प्रियंका

suman
Published on: 21 Oct 2017 8:26 AM GMT
हॉलीवुड में नहीं, बॉलीवुड में भी होता है यौन शोषण,यही है हकीकत- प्रियंका
X

मुंबई: हॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर हार्वी वाइनस्टीन के कई एक्ट्रेसेस से यौन शोषण के हंगामे के बीच अब बॉलीवुड की सुपरस्टार और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने भी बॉलीवुड के भीतर यौन शोषण के संकेत दिए हैं। मैरी क्लेयर पावर ट्रिप संवाद के दौरान हॉलीवुड में कदम रख चुकी इस सुपरस्टार ने सिनेमा में हार्वी वाइनस्टीन का जिक्र छेड़ते हुए कहा कि ये सिर्फ सेक्स की बात नहीं है, बल्कि ये पावर का मामला है और ये एक हकीकत है।

यह भी पढ़ें....OMG: इस प्रोड्यूसर पर लगे हैं रेप के आरोप, ऐश्वर्या से मिलना चाहता था अकेले

उन्होंने ये भी कहा कि ये बात सिर्फ हार्वी वाइनस्टीन तक सीमित नहीं है, बल्कि हॉलीवुड में इनके जैसे अनेक हैं और ऐसी चीज़ें हर जगह होती हैं।प्रियंका ने सीधे कहा कि बॉलीवुड का जिक्र तो नहीं किया, साफ इशारा किया कि हार्वी वाइनस्टीन सिर्फ हॉलीवुड में नहीं हैं, बल्कि ऐसे लोग बॉलीवुड में भी हैं

जब उनसे हार्वी वाइंस्टीन को लेकर सवाल किया गया तो प्रियंका ने कहा, वे यहां हार्वी वाइंस्टीन के बारे में नहीं सोच रही। वे ये भी नहीं समझ रही है कि हॉलीवुड में सिर्फ हार्वी वाइंस्टीन हैं। ऐसे कई मर्द हैं, और सिर्फ ऐसे भारत में ही नहीं, बल्कि हर जगह हैं। प्रियंका इन दिनों अमेरिकी टेलीविजन शो क्वांटिको की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने कहा, हमारे काम में, अगर आप किसी के जज्बात को नहीं ठेस पहुंचाते हैं। तब आपको धमकी दी जाएगी कि आपको काम नहीं मिल सकता और ये पुरुष एक साथ हो जाएंगे। आप महिला हैं और खुद को अकेली महसूस करेंगीं।

यह भी पढ़ें...प्रियंका चोपड़ा की दीवानी है ये सिंगर, ट्वीट कर शेयर की दोनों की पर्सनल फोटो

इन दिनों हॉलीवुड में हार्वी वाइंस्टीन के सेक्स स्कैंडल की चर्चा जोरों पर हैं। कई एक्ट्रेसेस और महिलाओं ने उन पर यौन शोषण और बलात्कार के आरोप लगाए हैं। खास बात ये है कि कॉस्टिंग काउच और काम के बदले सेक्स जैसे मुद्दों पर ये पहली खुली बहस नहीं हैं। पहले भी कई मामले सुर्ख़ियों में आए हैं। बॉलीवुड के कई सेक्स स्कैंडल को लेकर हंगामा मच चुका है।

suman

suman

Next Story