×

प्रियंका-निक ने ड्रीम हाउस के लिए इन्वेस्ट किया 144 करोड़, जहां बिताएंगे निजी पल

हॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में एक है प्रियंका चोपड़ा व निक जोनस की जोड़ी। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा भारत में  हैं। वो फिल्म ‘व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग के सिलसिले में  दिल्ली में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका से जुड़ी खबर सामने आई है। वो अपना नया आशियाना बना  रही है।

suman
Published on: 13 Nov 2019 2:33 PM GMT
प्रियंका-निक ने ड्रीम हाउस के लिए इन्वेस्ट किया 144 करोड़, जहां बिताएंगे निजी पल
X

जयपुर: हॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में एक है प्रियंका चोपड़ा व निक जोनस की जोड़ी। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा भारत में हैं। वो फिल्म ‘व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका से जुड़ी खबर सामने आई है। वो अपना नया आशियाना बना रही है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2000 स्क्वायर फुट की लॉस एंजेसिल के नजदीक बसे शहर एनचीनो (Encino) में एक प्रॉपर्टी खरीदी है जिसकी कीमत 144 करोड़ रुपये है। उनकी जमीन के पास ही निक जोनस के भाई और उसकी वाइफ सोफी टर्नर ने भी 1500 स्क्वायर फुट की जगह खरीदी है जो कि 100 करोड़ की है। दोनों भाईयों की जगह एक दूसरे से केवल तीन मील की दूरी पर हैं।

यह पढ़ें...Ranveer Deepika 1st Anniversary ; इस खास अंदाज में मनाएंगे दीपिका और रणवीर अपनी 1st Anniversary

एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा का नया घर में 11 बेडरूम्स, ऊंची छतें, अच्छा खासा आउटडोर स्पेस होगा। अगस्त में ऐसी खबर आई थी कि निक ने अपना पुराना घर बेच दिया है और वह एक नए घर की तलाश में हैं। पुराने घर में काफी वक्त तक अकेले रह रहे थे वहीं इस नए घर में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ रहने वाले हैं।

यह पढ़ें...Nita Ambani : NewYork में नीता अंबानी को मिला ये बड़ा सम्मान

पिछले साल दिसंबर 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। हाल में प्रिंयका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक नया घर चाहती है। "नया घर खरीदना और बच्चा पैदा करना ये दो बाते उनकी लिस्ट में हैं। घर का सपना तो प्रियं का अब पूरा होने वाला है। अब बच्चे का कब तक पूरा होगा ये तो प्रिंयका ही जानती होगी।

suman

suman

Next Story