×

AMAZING: कुछ इस तरह से पाटेंगी दुनिया के बीच की खाई को क्वांटिको गर्ल

suman
Published on: 8 Jun 2017 6:24 AM GMT
AMAZING: कुछ इस तरह से पाटेंगी दुनिया के बीच की खाई को क्वांटिको गर्ल
X

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा, विज खलीफा, अदवोआ अबोआ और मारिया बोर्गेस जैसे कई स्टार्स एक साथ एक विज्ञापन फिल्म ‘ब्रिजिंग द गैप्स’ में नजर आएंगी। प्रियंका का कहना है कि दुनिया में कई दरारें हैं, जिन्हें भरा जाना जरूरी है। प्रियंका ने एक बयान में कहा, 'दुनिया में कई दरारें हैं, जिन्हें भरने की ही जरूरत है। उनके लिए इनमें से सबसे महत्वपूर्ण महिलाओं का सशक्तिकरण है। महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने की जरूरत है और अपने लिए जो सर्वश्रेष्ठ कर सकती हैं, वह करने की जरूरत है।

आगे...

निर्देशक एडवर्ड एनिनफुल के निर्देशन में बनी ब्रिजिंग द गैप्स का निर्माण अमेरिकी परिधान ब्रांड गैप के लिए किया गया है। इसमें क्रिस्टी ब्रिंकले, माइल्स चैमले-वॉटसन, जोनाथन ग्रोफ, फ्रेनांडा ली, ऐलेन रोजा, जैस्मिन सैंडर्स समेत कई कलाकार नजर आएंगे। एनिनफुल ने कहा,यह विज्ञापन फिल्म सच्चाई के साथ जीने के बारे में है।

आगे...

सभी स्टार्स पॉजिटिविटी का मैसेज देते हैं बोनी एम. का गीत ‘सनी’ गाते और अपनी विशिष्टता के साथ नाचते नजर आएंगे, जिसके बाद वे एकता के प्रतीक के तौर पर साथ दिखाई देंगे।

suman

suman

Next Story